Rahul Gandhi's India Jodo tourराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महू से रवाना, आज दिन में इंदौर पहुंचेगी
Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली इंदौर जिले के महू से रवाना हुयी, जो शाम तक इंदौर शहर में प्रवेश कर जाएगी।
राहुल गांधी की यात्रा का मध्यप्रदेश में पांचवा दिन है। उनकी यात्रा इंदौर जिले में कल शाम को ही खरगोन जिले से प्रवेश कर चुकी है। रात्रिविश्राम महू में था।
महू में ही उन्होंने देर शाम संविधान दिवस पर डॉ अंबेडकर की जन्मस्थली पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित जनसभा में उन्होंने भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले किए।
Bharat Jodo Yatra : यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, यात्रा के समन्वयक दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, अनेक केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता साथ हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के अलावा पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी यात्रा में शामिल हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गाँधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दिखाई दे रहें है
यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सीमा से मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था।