इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा

निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका भारतीय फिल्मों से दूर हैं

पिछले तीन-चार साल में एक्ट्रेस की एक भी यादगार फिल्म रिलीज नहीं हुई है

प्रियंका भले ही भारतीय फिल्मों में नजर न आएं लेकिन वह जल्द ही मुंबई की गलियों में नजर आने वाली हैं

प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद भारत लौट रही हैं।

देसी गर्ल ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि लंबे समय तक विदेश में रहने के बाद अपने देश लौटने से बेहतर कोई नहीं है।

आखिरकार ... लगभग 3 साल बाद घर जा रही हूं," अभिनेत्री ने लाल दिल वाले इमोजी को जोड़ते हुए कैप्शन दिया।

भारतीय फिल्म उद्योग में एक सफल पारी खेलने के बाद, प्रियंका ने 2015 में हॉलीवुड में पदार्पण किया और 'क्वांटिको' में मुख्य भूमिका निभाई।

जोनस के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ीं और लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद एक्ट्रेस ने अमेरिकन सिंगर से शादी कर ली।

Title 3