India Jodo Yatra :  सोनिया गांधी भी हो सकती है भारत जोड़ो यात्रा में शामिल, राहुल की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश से राजस्थान में करेगी प्रवेश 

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती है और उनके इसके लिए कोटा आने की संभावना है।

India Jodo Yatra कोटा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने आज बताया कि श्रीमती गांधी आठ दिसम्बर की शाम या नौ दिसंबर की सुबह कोटा आ सकती है और यहां भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित हो सकती। श्रीमती गांधी का नौ दिसंबर को जन्मदिन है और वे अपना जन्मदिन पुत्र राहुल गांधी के साथ मना सकती है।

India Jodo Yatra आगरमालवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में आज तेरहवें दिन आगरमालवा जिले से राजस्थान के चनवली में शाम को प्रवेश करेगी।  गांधी शाम को राजस्थान में प्रवेश करेंगे और प्रवेश के साथ ही ‘ध्वज सौंपने’ की प्रक्रिया होगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

India Jodo Yatra :  इसके पहले राहुल की पदयात्रा आज सुबह आगरमालवा जिले के लालाखेड़ी के पास अन्नपूर्णा ढाबा से प्रारंभ हुयी और यह सुबह लगभग दस बजे सोयतकला पहुंच गयी। पूर्वान्ह का यात्रा विराम यहीं पर रहेगा।पदयात्रा दोपहर साढ़े तीन बजे फिर प्रारंभ होगी और शाम काे लगभग साढ़े छह बजे डोंगरगांव में पिपलेश्वर बालाजी मंदिर के पास पहुंचेंगी। इसके बाद यात्रा कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

India Jodo Yatra वरिष्ठ नेता श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लगभग तीन माह पहले कन्याकुमारी से प्रारंभ हुयी थी। इस यात्रा ने 23 नवंबर को महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश से बुरहानपुर जिले में प्रवेश किया था।

India Jodo Yatra :  राहुल गांधी इन तेरह दिनों में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन होते हुए आगरमालवा जिले में पहुंचे हैं। 

India Jodo Yatra :  राहुल गांधी की यात्रा जम्मू कश्मीर पहुंचकर संपन्न होगी। वे अब तक दो हजार से अधिक किलोमीटर चल चुके हैं।