India couples travel भारत जोड़ों यात्रा : बाइक में सवार राहुल गांधी के साथ दौड़ते दिखाई दे रहे विधायक देवेंद्र याद
भारत जोड़ों यात्रा: बाइक में सवार राहुल गांधी के साथ दौड़ते दिखाई दिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव
बाइक में बैठकर कुछ दूर तक राहुल जी गए तभी उनके साथ सैकड़ो लोग उन्हें बाइक के साथ साथ दौड़े, जिसमें भिलाई नगर विधायक भी दौड़ते हुए नजर आए।
भारत जोड़ो यात्रा में मध्यप्रदेश के रूट पर कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को सौंपी गई है। भिलाई नगर विधायक इससे पहले में दो बार 3 दिन के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं
राहुल गांधी जी साउथ इंडिया में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे थे तब भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव उनके साथ इस यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी जी के साथ में उन्होंने कई किलोमीटर पैदल सफर किया।
टीम आर जी के करीबी माने जाने वाले विधायक देवेंद्र यादव को राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा की टीम की तरफ से एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विधायक यादव ने इस विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि यात्रा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से होकर गुजरेगी। जिसमें राहुल गांधी के अग्रिम कार्यक्रमो की कार्ययोजना तैयार करने एवं सभा स्थल कोर्डिनेशन की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है।
विधायक देवेंद्र यादव ने कहा की यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है कि देश के कई हिस्सों में चल रहे राहुल गाँधी जी के भारत जोड़ों यात्रा में उनके साथ आज मैं शामिल हो रहा हूँ।