कांग्रेस पार्टी में 24 साल बाद बनेगा गैर-गांधी अध्यक्ष, वोटों की गिनती आज
देश की सबसे पुरानी पार्टी को आज नया अध्यक्ष मिलने जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 तारीख को वोट डाले गए।
– 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ
अध्यक्ष चुनाव में 17 तारीख को 9500 डेलीगेट्स ने डाले थे वोट
मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनाव में उम्मीदवार हैं।
गांधी परिवार से करीबी और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के चलते खरगे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं।
इस बार पूरे 22 वर्षों के बाद Congress अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है।
24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था।