CDS

Indian सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को नया प्रमुख रक्षा अध्यक्ष यानी सीडीएस नियुक्त किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान देश के दूसरे सीडीएस बनें । उनकी नियुक्ति पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के स्थान पर की गई है।

जनरल रावत की दिसंबर 2021 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद से ही यह पद खाली पड़ा था।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान सैन्य मामलों के विभाग के सचिव का कार्य भी देखेंगे

आतंकवाद तथा उग्रवाद रोधी अभियानों का अच्छा खासा अनुभव

अट्ठारह मई 1961 को जन्मे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को 1981 में सेना की 11 गोरखा राइफल में कमीशन मिला था।

लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को वर्ष 2019 में पूर्वी कमान का प्रमुख नियुक्त किया गया था। मई 2021 में सेवानिवृत्त होने तक उन्होंने इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

लेफ्टिनेंट जनरल चौहान को परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

जनरल अनिल चौहान सेना में करीब 40 वर्ष के कैरियर के दौरान विभिन्न कमान, स्टाफ और महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर कार्य किया है।

महत्वपूर्ण निर्णय

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान देश के दूसरे सीडीएस

इस लेखन का उद्देश्य किसी व्यक्ति या समूह को बदनाम करना नहीं है, खेल को फिर से जीवंत करना है : रॉयल क्लब, कोहिमा