Bullet train

 मुंबई में देश का पहला अंडर वाटर सी टनल बनने जा रहा है। यानी समुद्र के नीचे सुरंग बनाई जाएगी और उसके अंदर से बुलेट ट्रेन चलाई जाएंगी।

नेशनल हाई स्पीड रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने टेंडर मंगवाया है।

मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और ठाणे के शीलफाटा के पास अंडरग्राउंड स्टेशन के बीच यह अंडरवाटर सी टनल बनाया जाएगा।

मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे कॉरिडोर के लिए 21 किलोमीटर का टनल तैयार किया जाना है।

समुद्र के नीचे सात किलोमीटर लंबी सुरंग बनेगी। इस तरह का यह देश की पहली अंडर वाटर सी टनल होगा।

 मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम तेज रफ्तार से शुरू हो गया है, क्योंकि यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। 

 बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शीलफाटा के बीच ये अंडर वाटर सी टनल के लिए सर्वे और अन्य प्रारंभिक काम पूरे कर दिए गए हैं और टेंडर निकाला जा चुका है।

जल्दी-जल्दी टेंडर निकाले जा रहे हैं। राज्य में भी बीजेपी और शिंदे गुट की सरकार है। इस वजह से केंद्र और राज्य में समन्वय से  केंद्र का प्रोजेक्ट तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

देश में पहली बार समंदर के नीचे दौड़ेगी बुलेट ट्रेन