Happy Birthday Amitabh Bachchan
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज यानि की 11 अक्टूबर को अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं।
रात से ही उनके बंगले जलसा के बाहर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
फैंस बॉलीवुड के शहंशाह को फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम तक में बधाई दे रहे हैं।
UP के प्रयागराज में जन्में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का देश के दिल मध्यप्रदेश से भी एक खास नाता है।
आसान शब्दों में कहें तो देश का दिल सदी के महानायक की ससुराल है।
जया भादुड़ी बच्चन का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में 9 अप्रैल 1948 को हुआ था।
अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी बच्चन की शादी 3 जून 1973 को हुई थी।
ठीक 48 साल पहले, बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन ने अभिनेत्री जया भादुड़ी के साथ शादी के बंधन में बंधकर कई महिलाओं का दिल तोड़ दिया था।
कौन बनेगा करोड़पति पर, बिग बी ने एक बार कहा था कि जया हमेशा बुरे इरादों वाले शरारती लोगों को ढूंढ लेती है।
Click here