Akash Ambani

धनकुबेर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और रिलायंस जियो के अध्यक्ष आकाश अंबानी को टाइम100 नेक्स्ट लिस्ट में जगह दी 

आकाश अंबानी के बारे में टाइम मैगजीन का कहना है कि वह बिजनेस बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

आकाश अंबानी ने गूगल और फेसबुक के साथ अरबों डॉलर की निवेश डील पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गूगल और फेसबुक  की  सूची में शामिल होने वालों में आकाश अंबानी अकेले भारतीय हैं। 

आकाश अंबानी के बारे टाइम मैगजीन की राय है कि मात्र 22 वर्ष की उम्र में ही आकाश अंबानी को जियो के बोर्ड में जगह मिल गई थी। 

42 करोड़ 60 लाख ग्राहकों वाली रिलायंस जियो को संभालने की जिम्मेदारी अब अध्यक्ष आकाश अंबानी के कंधों पर 

जून 2022 में आकाश अंबानी को  भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी जियो की कमान सौंप दी गई।

रिलायंस जियो का 5जी रोलआउट आकाश अंबानी की निगरानी में हो रहा है। 

कंपनी की योजना दीवाली तक दिल्ली, मुंबई सहित कुछ अन्य मैट्रों में 5जी लॉन्च करने की है। 

अकेली जियो ही है जिसने 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड खरीदा है और यह अकेला स्पेक्ट्रम बैंड है जिस पर स्टैंड-अलोन 5जी नेटवर्क यानी 5 जी चल सकता है। 

अमेरिका और यूरोप में 5जी के लिए 700 मेगाहर्ट्ज बैंड को प्रीमियम बैंड माना जाता है।

 5जी के मामले में जियो ने बाकी कंपनियों के मुकाबले बढ़त हासिल की है।