क्रिकेट के बाद फिल्मी दुनिया में जलवा दिखाएंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी अपने करिश्माई कप्तान के लिए मशहूर हैं

अब क्रिकेट के मैदान के बाद अब महेंद्र सिंह धोनी फिल्मी दुनिया में भी अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं

महेंद्र सिंह ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है। यह धोनी एंटरटेनमेंट के नाम से चलेगा।

धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं, यही वजह है कि तमिलनाडु में उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के साथ विज्ञापन के लिए भी चर्चा में रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती