हेमन्त मिश्रा
Respect कलेक्टर ने हेलमेट Wear कर चलाया बाईक दिया सुरक्षा का संदेश

Respect बलौदाबाजार। Respect सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करनें के उद्देश्य से जिलें भर में नियमित रूप से हेलमेट पहन कर वाहन चालने वालो का सम्मान किया गया।
Respect इसके तहत जिला मुख्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डोमन सिंह ने 235 विभिन्न शासकीय कार्यालयों के कर्मचरियों एवं अधिकारियों सहित गणमान्य नागरिकों का श्रीफल,पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया।
also read : 2022 rejuvenation चांपा थाना का युद्ध स्तर पर नव निर्माण से होने जा रहा कायाकल्प
Respect इस दौरान उन्होंने सभी वाहन चालकों को वाहन चलाते समय नियमित रूप से हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों के पालन करने हेतु शपथ भी दिलाया।
Respect सम्मान कार्यक्रम के बाद सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व स्वयं कलेक्टर डोमन सिंह ने किया।
उन्होंने हेलमेट पहन कर बाईक चलाया एवं पूरे नगर का निर्धारित मार्ग में भ्रमण किया। Wear इस दौरान जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्की भी पीछे नही रही। उन्होंने भी स्कूटी से पूरा नगर का भ्रमण किया।
सीईओ के साथ बलौदाबाजार एसडीएम आईएएस प्रतिष्ठा ममगाईं बैठकर उनका साथ दिया।
इस मौके पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल सहित समस्त सँयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं जिले के विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आभार समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक आशा शुक्ला के द्वारा किया गया। सफल कार्यक्रम के लिए कलेक्टर डोमन सिंह ने कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जिला खेल अधिकारी प्रीति बंछोर,ट्रैफिक पुलिस प्रभारी श्री चौहान का श्रीफल एवं साल से सम्मानित किया।
गौरतलब है कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिलें के सभी नगरीय निकायों,विकासखंड मुख्यालयों में शाम 4 बजें से 6 बजे के बीच में एक साथ यातायात जागरूकता रैली निकाली गयी.