VIDEO : पूर्व मंत्री कश्यप के बयान पर पलटवार करते हुए MLA जैन ने दी खुली चुनौती

पूर्व मंत्री कश्यप के बयान पर पलटवार करते हुए MLA जैन ने दी खुली चुनौती

JAGDALPUR। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर MLA रेखचंद जैन ने former minister केदार कश्यप के बयान पर पलटवार करते हुए चुनौती दी है कि अपने एक भी ऐसे किसी नेता का नाम बता दें, जिसने आजादी की जंग में खून का एक कतरा भी बहा दिया हो।

MLAउन्होंने कहा कि केदार कश्यप हम लोगों के लिए कहते हैं कि हम गांधी परिवार के लोग हैं तो हमें गर्व है। गांधी परिवार ने देश के लिए शहादत दी है।

JAGDALPUR MLA संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बीते आठ साल से जिस तरह फैसले ले रही है उससे देश के किसान, मजदूर, नवजवान, छोटे व्यापारी परेशान हैं।

महंगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। इनके खिलाफ हमारे नेता जनता की आवाज उठा रहे हैं

तो केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर परेशान किया जा रहा है।

हम अंग्रेजों से नहीं डरे तो इनसे क्या डरेंगे।

ALSO READ : सीएम भूपेश बघेल की अहम बैठक आज दोपहर 12 बजे…

भाजपा के पास जनता को बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। वह 2024 के चुनाव को लेकर घबरा गई है।

कांग्रेस लगातार जनता के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है,

इसलिए सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करके कांग्रेस पर दबाव बनाया जा रहा है।

MLA संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

हम जनता की आवाज उठाने से कभी पीछे नहीं हटेंगे।

देश देख रहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार किस तरह जनता की आवाज दबाने के लिए विपक्ष को प्रताड़ित कर लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंट रही है।

अगले चुनाव में देश में भाजपा का वही हश्र होगा जो 2018 में छत्तीसगढ़ में हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU