CMO : नपं खरोरा के उपाध्यक्ष पन्ना देवांगन की बढ़ी मुश्किलें

CMO :

CMO : अध्यक्ष अनिल सोनी एवं पार्षदो व्दारा अविश्वास प्रस्ताव के माँग पर कलेक्टर ने सीएमओ से माँगी रिपोर्ट।

CMO : खरोरा – नगर पंचायत उपाध्यक्ष पन्ना लाल देवांगन की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं। नपं अध्यक्ष अनिल सोनी समेत कई पार्षदो नें उपाध्यक्ष पन्ना लाल देवांगन को उपाध्यक्ष पद से हटाने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।

CMO : छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 4(क) के तहत उन्होंने कलेक्टर से उपाध्यक्ष के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव सम्मेलन बुलाने की माँग कि। वही उक्त मामले में कलेक्टर व्दारा सीएमओ को लेटर जारी कर ज़रूरी जानकारी माँगी गई।

CMO : ग़ौरतलब है नगरीय निकाय चुनाव 2019 में पहली बार नगर पंचायत खरोरा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ था। 15 सदस्यीय नपं खरोरा में जहॉ भाजपा को 09 सीटों के साथ ही स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ था। तो वहीं 04 सीटो पर कांग्रेस एवं 02 पर निर्दलियों ने जीत दर्ज किया था।

CMO : पार्षदो ने सर्वसम्मति से अनिल सोनी को अध्यक्ष चुना तो वही ड्रॉ के माध्यम से पन्ना देवांगन को उपाध्यक्ष की कुर्सी मिली थी। परिषद गठन पश्चात लगातार अध्यक्ष एवं भाजपा पार्षदो के साथ उपाध्यक्ष पन्ना देवांगन की तालमेल नहीं बैठने की खबरे आ रही थी।

also read : 2022 -Community : प्रगतिशील सतनामी समाज सक्ती जिले की पहली बैठक सतनाम भवन जैजैपुर में संपन्न ..

कई बार नपं अध्यक्ष अनिल सोनी एवं पार्षदो व्दारा भाजपा पदाधिकारीयो सें इसकी शिकायत की गई। उन्होंने पन्ना देवांगन पर नगर पंचायत के कार्यो में साथ नहीं देने, जनहित के कार्यो में रूची नहीं दिखाने सहित कांग्रेस पार्षदो के साथ मिलकर नगर के विकास कार्यो में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया था।

इसपर कई बार पन्ना को समझाइए दी गई। किंतु लगातार शिकायत आने एवं संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के चलते अंततः पिछले दिनों पन्ना देवांगन को पार्टी मे निलंबित कर दिया गया।

CMO : पार्टी की निलंबन नोटिस मिलते ही पन्ना देवांगन ने स्थानीय कुछ कांग्रेसी नेताओं के माध्यम से कांग्रेस प्रवेश कर लिया था। तभी से भाजपा पार्षदो की ओर से पन्ना देवांगन को नपं उपाध्यक्ष पद से भी हटाने की माँग की जा रही थी।

नपं अध्यक्ष के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव का था हल्ला, अब पल्टी बाज़ी

also read : https://jandhara24.com/news/106439/former-ipl-chairman-lalit-modi-and-sushmita-sen-got-married-by-tweeting-good-news/#

CMO : ज्ञात हो की विपक्षी कुछ पार्षदो व्दारा नपं अध्यक्ष अनिल सोनी के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव का हल्ला उड़ाया गया था। जो पिछले कुछ महीनों से नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ था। मगर अब बाज़ी पलटती नजर आ रही हैं, क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्षी पार्षदो के दावे हवा हवाई साबित हो रही हैं।

अब अध्यक्ष गुट की ओर से चुपके से उपाध्यक्ष पन्ना देवांगन के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव की तैय्यारी कर ली गई हैं। बक़ायदा इसके लिए अध्यक्ष एवं पार्षदों की ओर से कलेक्टर सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे को ज्ञापन सौंपा गया।

CMO : जिसमें उन्होंने उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर उसे पद से हटाने की मांग की। उन्होंने पन्ना देवांगन पर अपने पद के अनुरूप दायित्वों का निर्वाहन नहीं करने तथा नगर विकास एवं जनहित के कार्यो में रूची नहीं लेने का आरोप लगाया।

* अविश्वास प्रस्ताव पर कलेक्टर ने सीएमओ से माँगी रिपोर्ट।

अध्यक्ष एवं पार्षदों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर व्दारा उक्त प्रक्रिया को आगे बढ़ाने हुवे खरोरा सीएमओ रविन्द्र शुक्ला को लेटर जारी किया गया हैं।

CMO :जिसमे कलेक्टर व्दारा उपाध्यक्ष पन्ना देवांगन के पदभार ग्रहण करने की तिथि, नपं के निर्वाचित पार्षदो की सुची, अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले पार्षदो के हस्ताक्षर का सत्यापन सहित परिषद के सम्मेलन हेतू निर्धारित स्थान की जानकारी माँगी गई हैं।

CMO : उसपर सीएमओ रविन्द्र शुक्ला से बात करने पर उन्होंने ने कहॉ की पार्षदो की माँग पर कलेक्टर व्दारा अविश्वास प्रस्ताव के संबंध मे जानकारी माँगी गई हैं, जल्द ही इस संबंध में माननीय कलेक्टर को जानकारी उपलब्ध कराया जायेगा।

* नैतिकता के आधार पर उपाध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे पन्ना देवांगन – अनिल सोनी

CMO : नपं अध्यक्ष अनिल सोनी, पार्षद तोरण ठाकुर, कपिल नशीने, पुर्णेन्द्र पाध्याय, कांती सेन, रश्मि वर्मा, राहुल मरकाम, पंचराम यादव, उमा पंसारी समेत कुल 9 पार्षदो व्दारा उपाध्यक्ष के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव की माँग कि गईं। इन पार्षदो ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उपाध्यक्ष पन्ना देवांगन से नैतिकता के आधार पर उपाध्यक्ष पद छोड़ने की माँग किया।

CMO : इन्होंने कहॉ की पन्ना देवांगन भाजपा से पार्षद बने हैं। भाजपा ने ही इसे उपाध्यक्ष बनाया, इसके बावजूद पन्ना देवांगन ने भाजपा से धोखा किया।

CMO : अब ये कांग्रेस में चला गया हैं, इसलिए अब इसे उपाध्यक्ष पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं हैं। इसे नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

CMO : वहीँ दूसरी ओर नगर मे चर्चा का विषय हैं की पन्ना देवांगन के उपाध्यक्ष पद से हटने के बाद उपाध्यक्ष कौन बनेगा वहीँ दूसरी ओर वार्ड क्रमांक 13 की महिला पार्षद उमा पंसारी के उपाध्यक्ष बनने की पुरे नगर मे चर्चा हैं गौर करने योग्य बात यह हैं !

CMO : उमा पंसारी नगर पंचायत की वर्तमान राजनीती मे सबसे बुजुर्ग हैं व यह कहना भी गलत नहीं होगा की यह उनकी आखरी राजनीती पारी हैं वहीँ लोगो का कहना हैं की उनके पास अनुभवाओ का खजाना हैं ओर उनके प्रतिनिधि ओर सलाहकार मुरलीधर पंसारी पूर्व मे 3 बार के पार्षद रह चुके हैँ व पुरे नगर मे अपने सेवा भाव के लिए जाने जाते है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU