UP Breaking : अनूठी घटना चर्चा का विषय, देवीभक्त ने मंदिर में अपना गला काटा, दर्दनाक मौत

UP Breaking :

UP Breaking मिर्जापुर . उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में गड़बड़ा धाम शीतला देवी मंदिर में शनिवार को चौंकाने वाली घटना में एक देवी भक्त ने दर्शन पूजन के दौरान देवी के सामने ब्लेड से अपना गला काट लिया। खून से लथपथ भक्त को लेकर पुजारी एवं अन्य लोग अस्पताल भागे, जहां उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

UP Breaking  पुलिस के अनुसार इस घटना के समय मंदिर में युवक के साथ उसकी मां भी मौजूद थी। बेटे द्वारा गर्दन काटने की घटना से उसकी मां भी अवाक एवं संज्ञाशून्य हो गयी। अपने तरह की इस अनूठी घटना चर्चा का विषय बन गयी।

UP Breaking  मिर्जापुर के अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि हलिया थाना क्षेत्र में स्थित गड़बड़ा धाम में सुबह लगभग दस बजे लालगंज थाना क्षेत्र के नदनी गांव निवासी मुन्ना लाल का 27 वर्षीय पुत्र मनोज अपनी मां के साथ देवी के दर्शन पूजन के लिए गया था। दर्शन के दौरान उसने ब्लेड से अपना गला काट दिया। मंदिर के पुजारी एवं अन्य श्रद्धालुओं ने पुलिस को तत्काल सूचित कर उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

UP Breaking  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनोज ने मां का जयकारा लगाया और जेब में रखे ब्लेड को निकाल कर अपना गला काट लिया। धाव काफी गहरा था, इसलिये अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गयी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU