Union Home Ministry : उत्कृष्टता हेतु नौ पुलिस अधिकारियों को गृहमंत्री पदक प्रदान करने की घोषणा

Union Home Ministry :

Union Home Ministry उत्कृष्टता हेतु नौ पुलिस अधिकारियों को गृहमंत्री पदक प्रदान करने की घोषणा

Union Home Ministry श्रीगंगानगर ! केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान पुलिस के 9 पुलिस अधिकारियों को अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु गृहमंत्री पदक प्रदान करने की घोषणा की है।

देशभर के विभिन्न राज्य पुलिस एवं केंद्रीय अनुसंधान संगठनों के 140 अधिकारियों को यह पदक दिया जाएगा। इनमें 22 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने राजस्थान पुलिस के 9 पुलिस अधिकारियों को पुलिस अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु केंद्रीय गृहमंत्री के पदक प्रदान करने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया एवं पुलिस अधिकारियों को बधाई दी।

 

Ambikapur Big News Update : रेडियम कॉलर और घुमंतू पशुओं को सड़क से हटाए जाने की कार्यवाही लगातार जारी रखें- कमिश्नर 

अतिरिक्त महानिदेशक (अपराध) दिनेश एमएन ने बताया कि चयन किए गए पुलिस अधिकारियों में राजस्थान से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, पुलिस उप अधीक्षक गुमानाराम व गौरव यादव, पुलिस निरीक्षक अमितसिंह सिहाग, सज्जन कंवर व पूनम चौधरी, पुलिस उप निरीक्षक खीवराज गुर्जर, सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल मीणा एवं हेड कांस्टेबल पूसाराम शामिल हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU