Tricolor : सुकमा बटालियन में पदस्थ जवान घर-घर तिरंगा अभियान से जगा रहे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में देशभक्ति का जज्बा

Tricolor :

Tricolor : ये कार्यक्रम 2 बटालियन के E कंपनी कोर्रा सुकमा मे हुआ है

Tricolor : बालोद। इन दिनों नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में बटालियन में पदस्थ बालोद जिले के जवान अपने सीनियर्स के मार्गदर्शन में देशभक्ति का जज्बा जगा रहे हैं। दरअसल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह जवान अपने अधिकारी और साथियों के साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गांव में जाकर लोगों को तिरंगे की आन बान शान से परिचय करा रहे हैं तो उनमें देश भक्ति की भावना को लेकर प्रोत्साहित कर रहे हैं। बटालियन में बालोद जिले के भी कुछ गांव के जवान शामिल हैं।

Tricolor : जो इस काम में अपना हाथ बटा रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों को नक्सलियों के खिलाफ एकजुट करने और पुलिस का साथ देने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अपने देश प्रेम के लिए भी भावना जागृत करने का प्रयास इस हर घर तिरंगा अभियान के जरिए हो रहा है।

Tricolor : ग्रामीणों द्वारा इस अभियान की सराहना करते हुए अपने घरों के बाहर तिरंगा लगाने की तैयारी की जा रही है तो वहीं कई जगह बटालियन के जवान तिरंगा लहरा कर आ रहे हैं। गांव में कैंप लगाकर लोगों को इस अभियान के बारे में बताया जा रहा है तो वही सामुदायिक पुलिसिंग को लेकर भी प्रयास किया जा रहा है।

Tricolor :  विगत 27 जुलाई को भी कैंप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 84 वा स्थापना दिवस भी मनाया गया था। 27 जुलाई 1939 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना की गई थी। इस अवसर पर जवानों और ग्रामीणों ने पौधारोपण किया और मिठाई बाटी।

साथ ही वॉलीबॉल का मैच भी करवाया तो वहीं हर घर तिरंगा अभियान को गति देते हुए कमांडेंट 2 बटालियन के निर्देशन में सहायक कमांडेंट विश्वरंजन साहू, इंस्पेक्टर संतोष कुमार और जवान आस-पास के गांव में इस अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निकले हैं। इसमें ग्रामीण भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

नक्सली खौफ दूर करना भी अभियान का हिस्सा

हर घर तिरंगा अभियान के जरिए लोगों में नक्सली खौफ दूर करना भी दूसरा पहलू है। पुलिस प्रशासन और बटालियन के मौजूदगी से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीण निर्भय होकर जीवन यापन करते हैं। तो वही नक्सलियों के तंत्र को तोड़ने में भी पुलिस को सफलता मिलती है।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी दिखा रहे जागरूकता

जवान देश की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता दिखा रहे हैं। और लोगों को भी इस अभियान से जोड़ रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के साथ हर आंगन पौधों से हरा-भरा करने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। तो स्वयं जवान गांव-गांव पहुंचकर पौधारोपण कर रहे हैं और ग्रामीणों को भी उनके देखरेख की जिम्मेदारी सौंप रहे हैं।

युवा हो रहे प्रोत्साहित

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

हर घर तिरंगा अभिया से खास तौर से युवा देश सेवा में जाने के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। तो वहीं पुलिस की मदद के लिए भी हाथ बढ़ा रहे हैं। ज्ञात हो कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाना है। जिसमें हर घर के सामने तिरंगा लहराएगा। देशभक्ति का अनूठा जज्बा जगाने के लिए आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह आयोजन हो रहा है। जिसमें लोगों को भी भागीदारी दिखाने की अपील शासन प्रशासन द्वारा की जा रही है। तो वहीं विभिन्न संगठन और समाज के लोग भी इसमें साथ दे रहे हैं। इस क्रम में बटालियन के जवान भी नक्सल प्रभावित लोगों के बीच जाकर उन्हें सुरक्षा का एहसास दिला रहे तो उन्हें उनमें देशभक्ति का बीज भी बो रहे हैं।

बालोद जिले के भी है जवान यहां पदस्थ

बालोद जिले के विभिन्न गांव के जवान भी सुकमा सहित नक्सल प्रभावित अन्य जिलों में विभिन्न फोर्सेस में पदस्थ है। जो देश सेवा में लगे हुए हैं और अपने अपने इलाके में तैनात रहकर लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं तो साथ ही देश भक्ति को लेकर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।

also read : BSP के यूनियन चुनाव में इस बार बीएमएस का लहराया परचम, जानिए किसे कितना मिला वोट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU