Tricolor : देश के सम्मान व गौरव का पवित्र प्रतीक है तिरंगे के तीन रंग

Tricolor :

Tricolor : राष्ट्रीयता के सूत्र से जोड़ते ये तीन रंग

Tricolor : कोरबा। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश के सम्मान व गौरव का पवित्र प्रतीक है। इसके तीन रंग हमें स्वतंत्रता के लिए वीरों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाते हैं, विश्वशांति का पाठ पढ़ाते हैं और आजादी के संग्राम में अपना सबकुछ न्यौछावर कर देने वाले सैनानियों के बलिदान का मान रखते हुए देश को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रखने और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं।

हम सभी का कर्तव्य है किए आज के अतुल्य भारत के निर्माण में नींव की ईटें बनने वालों के संघर्षों को याद करें व उनसे सबक लेकर आगे बढ़ें।

also read : monsoon : मानसून के लिहाज से इस तरह सजाएं अपनी बालकनी

Tricolor : उक्त विचार कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के प्राचार्य डा प्रशांत बोपापुरकर ने महाविद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत करते हुए प्राध्यापकों व स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए व्यक्त किया।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार ने देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाकर देशवासियों के मन में आजादी से जुडी संबंधित घटनाएंए महापुरुषों का योगदानए उनके कार्यों से मिलने वाली सीख तथा जन जन के मन में राष्ट्रीयता के भाव देश के प्रति कर्तव्य व मानवीय मूल्यों को पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Tricolor : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने जिस देश मे बहे पावन गंगा चलो लहराए हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम रासेयो स्वयंसेवकों को घर घर तक पहुंचने का आह्वान किया है।

Tricolor : रासेयो कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक वाइके तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी जीएम उपाध्याय व प्रीति द्विवेदी ने महाविद्यालय के प्राचार्य डा प्रशांत बोपापुरकर को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भूगोल विभाग के अध्यक्ष अजय मिश्रा, संगणक विभाग के अध्यक्ष अनिल राठौर, वानिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ सुनील तिवारी, हिंदी के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक टीव्ही नरसिम्हम, कुणाल दास गुप्ता, वरिष्ठ स्वयंसेवक जयप्रकाश पटेल, पूजा गुप्ता उपस्थित रहे।

also read : https://jandhara24.com/news/107120/google-doodle-pays-tribute-on-oskar-salas-112th-birthday/
इस अवसर पर रासेयो जिला संगठक वाइके तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज का ध्वज संहिता के अनुरूप सम्मान पूर्वक फहराया जाना, उचित संधारण आदि की जानकारी दी।

राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों के माध्यम से समुदाय में विस्तारित करने की कार्ययोजना बनाई गई है।

जिसके लिए गोद ग्राम तथा अन्य स्थानों में अभियान चलाकर राष्ट्रीयता तथा देश प्रेम की भावना का विस्तार करते हुए 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा का कार्य स्वयंसेवक करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU