Tricolor : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत डां. खिलावन साहू बनाये गए जिले के प्रभारी

Tricolor :

Tricolor : हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत डां. खिलावन साहू बनाये गए जिले के प्रभारी

Tricolor : सक्ती। आजादी के अमृत महोत्सव में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा सक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉक्टर खिलावन साहू को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जांजगीर चांपा जिला का प्रभारी बनाया गया है और साथ में भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर चांपा के जिला उपाध्यक्ष द्वय संतोषी सिंह व कमलेश जांगड़े को सहप्रभारी बनाया गया है ।

also read : RSS : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरू पूजन कार्यक्रम संपन्न

Tricolor : कहा जाता है चुनौतियां उन्हीं के हिस्से में आती है जो उन्हें बेहतरीन तरीका से अंजाम दे सकते हैं ,ठीक इसी के अनुरूप पूर्व में भी भारतीय जनता पार्टी ने गत वर्ष डॉ साहू को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेश महामंत्री पश्चात श्री राम जन्मभूमि निधि संग्रह का जिला संयोजक पश्चात शक्ति विधानसभा का समीक्षा पत्र विस्तारक प्रभारी और अब घर-घर तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले का प्रभारी बनाकर इस अभियान को 9 अगस्त से 15 अगस्त तक सफल संचालन की जिम्मेदारी दी है !

इस अभियान के प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल बनाए गए हैं इस अभियान के तहत पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा के 23000 पोलिंग बूथों में 10,000 00 (दस लाख) राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाया जाएगा !

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Tricolor : प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 10,000 तिरंगा झंडा लगाए जाएंगे। युवा मोर्चा एवं राष्ट्रवादी युवाओं के द्वारा तिरंगा बाइक रैली भी होगी, महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम संकीर्तन के साथ प्रभात फेरिया होंगी एवं प्रत्येक विधानसभा के 75 स्थानों पर उस क्षेत्र के प्रमुख हस्तियों द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम भी होगा , यह कार्यक्रम समूचे भारत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिला में भी सभी के सहयोग से भव्य रूप से होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU