You are currently viewing tricolor ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में घर-घर लहराएगा तिरंगा : प्रमुख सचिव
tricolor ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में घर-घर लहराएगा तिरंगा : प्रमुख सचिव

tricolor ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में घर-घर लहराएगा तिरंगा : प्रमुख सचिव

tricolor राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित

tricolor भोपाल ! ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ में केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में मध्यप्रदेश के हर घर में स्वेच्छा से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

tricolor आधिकारिक जानकारी के अनुसार संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने आज बताया कि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता लाकर देशभक्ति की भावना जागृत करना और अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्वयं क्रय कर फहराने के लिए प्रेरित करना है।

tricolor भारतीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए सभी को अपने घर, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों आदि पर स्वेच्छा से तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

प्रमुख सचिव ने बताया कि जिला और ग्राम स्तर तक अभियान के प्रति नागरिकों में जागरूकता और जन-भागीदारी बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिलों में स्व-सहायता समूह, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग, दर्जियों और गैर सरकारी संगठन का सहयोग लिया जाएगा।

जन अभियान परिषद और स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से राष्ट्रीय ध्वज के गौरव और उसे फहराने की गरिमा के भाव को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

‘इच वन गिफ्ट वन’ अभियान से भी अधिकाधिक लोगों को प्रेरित कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का वितरण किया जाएगा।

 शुक्ला ने बताया कि यह अभियान सभी देशवासी को राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के प्रति प्रतिबद्धता और जज्बे को दिखाने का मौका देगा।

अपने घर में तिरंगा फहराने से राष्ट्र के प्रति निजी जुड़ाव उत्पन्न होगा। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

also read : Rice : धमतरी में दो राईस मिलों से धान जब्त

राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय ध्वज क्रय करने के लिए सभी नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा।

also read :https://jandhara24.com/news/106303/the-problems-of-agriculture-and-irrigation-of-vegetables-ended-for-the-salvation-of-the-farmers-due-to-the-narva-scheme-o

Leave a Reply