(travel hand in hand) कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के अधिकतर वायदों पर अमल किया : छन्नी साहू

(travel hand in hand)

(travel hand in hand) कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

(travel hand in hand) राजनांदगांव। रविवार को खुज्जी विधानसभा में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आधा दर्जन से अधिक गांवों से होती देर शाम कांपा पहुंची। इससे पहले यात्रा के दौरान कांग्रेसियों ने ग्राम अरजकुंड, करमरी, रतनभाट, महरूम, पतोरा, कलडबरी, छिंदीबिहरी में जनसंपर्क किया। विधायक श्रीमती छन्नी साहू के साथ यात्रा में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ ही ग्रामीण शामिल हुए।

(travel hand in hand) यात्रा के दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण भी विधायक श्रीमती साहू के आतिथ्य में संपन्न हो रहा है। ग्रामीण स्वस्फूर्त यात्रा से जुड़ रहे हैं और इस दौरान कांग्रेस की राज्य सरकार के कार्यकाल में हुए काम और विकास पर चर्चा हो रही है।

विधायक छन्नी साहू यात्रा के दौरान दिन के आखिरी पड़ाव वाले गांवों में ही रात रुक कर नागरिकों से चर्चा कर रहीं हैं। देर रात तक चौपाल चल रही है। सोमवार को यह यात्रा गुंडरदेही से सुबह शुरु होगी। ग्राम जोंधरा, मोहगांव गिदर्री, चंदिया, संबलपुर होते हुए शाम को यात्रा का आखिरी पड़ाव ग्राम बरबसपुर में होगा।

(travel hand in hand) 26 जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर शुरु की गई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक इसका हिस्सा बन रहे हैं। अरजकुंड से यात्रा शुरु होने पर ग्रामीणों ने फुल मालाओं से अभिवादन किया। विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने जनहितैषी योजनाओं पर अमल किया है। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र के अधिकतर वायदों पर अमल किया है जो कि अब से पहली की सरकारों ने कभी नहीं किया।

उन्होंने कहा कि, खुज्जी क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला मजबूत हुई है। निर्माण के अलावा क्षेत्रीय मांगों और दूसरी समस्याओं का निराकरण करने का हमने हर संभव प्रयास किया है। यात्रा के दौरान हम वरिष्ठ नागरिकों और कार्यकर्ताओं से सभी मसलों पर बातचीत कर रहे हैं। खुज्जी के विकास और यहां के लोगों की आर्थिक उन्नति हमारा प्राथमिक उद्देश्य है।

साहू ने कहा कि, चार सालों में विधानसभा क्षेत्र में कई नवीन स्कूल भवन तैयार हुए हैं। नवीन धान खरीदी केंद्र, उपकेंद्र की भी स्थापना की गई है, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत हासिल हुई है। गांवों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण के कार्य करवाए गए हैं। सामुदायिक गतिविधियों के लिए मंच और भवन भी बने हैं। हमने क्षेत्र में अलग-अलग आयोजनों को भी प्रोत्साहित किया है, जिससे समाज में धार्मिक और सकारात्मक संदेश का संचार हो।

यात्रा प्रभारी एकनाथ सिन्हा ने कहा कि, इस यात्रा में सभी वर्गों को साथ जोड़ने का उद्देश्य निहित है। कांग्रेस गांधी विचारधारा वाली पार्टी है जो सभी के समान उन्नति और प्रगति पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार ने सभी के लिए जनहितैषी योजनाओं को अल्प समय में क्रियान्वित कर न्याय किया है।

ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल खान ने कहा कि, विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने दिन-रात क्षेत्र के विकास और अपने लोगों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया है। वे हमेशा ही सुख-दुःख और जरुरत के हर मौकों पर लोगों के बीच रहीं हैं। वे कड़ा संघर्ष कर यहां तक पहुंची हैं। आपको याद होगा कि उन्होंने किसानों के लिए अपने परिवार सहित जेलयात्रा भी की है। वो भी तब जब उनके बच्चे छोटे थे। उन्होंने हमेशा जनसेवा के लिए त्याग किया है।

यात्रा के दौरान पूर्व विधायक भोलाराम साहू, अलालीराम यादव, यात्रा प्रभारी एकनाथ सिन्हा, कुमर्दा ब्लाक अध्यक्ष अब्दुल खान, श्रीमती क्रांति भंडारी, गिरधारी साहू, धनंजय बघेल, प्रताप घावड़े, रामगुलाल घावड़े, बिशालदास, फकीर साहू, कुशाल सिंग, अशोक सेवता, सुरेश साहू, मिथलेश ठाकुर, विजय मालेकर, नरेंद्र साहू, विरेंद्र देवांगन, भेनु बाई देवांगन, रीता सिंह, ललिता भेड़िया, गोदावरी उईके, हेमलता वोटी, भुलिया वोटी, भुनिया बाई, उर्मिला बाई, खेतम साहू, शारदा बाई, अमेरिका बाई, केंवरा बाई, वीरनारायण वोटी, डुमेश्वर साहू, जगदीश बघेल व हर्षित उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU