Training Camp Completed : राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ब्लाक पिथौरा मे प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न
महासमुंद – जिला के पिथौरा ब्लाक का एक दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर सम्पन्न हुआ। शिविर मे 52 सरपंच उपस्थित रहे। उन्हें विभिन्न विषयों पर जैसे राष्ट्र निर्माण, पंचायती राज संगठन
स्वराज सर्वोदय, दो नजरिया, भारत माता आदि विषयों पर राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह समन्वयक गुलखान, सम्भागीय समन्वयक युगलकिशोर पाण्डे ,
जिला समन्वयक व जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद के द्वारा उपरोक्त विषयों पर जानकारी गई और उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्र गीत व समापन राष्ट्र गान से किया गया।
Also read :Gariaband Breaking News : गरियाबंद ज़िले में शिक्षको का अनिश्चितकालीन हड़ताल
उपरोक्त शिविर प्रदेश समन्वयक दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन मे व सम्भागीय समन्वयक युगलकिशोर पाण्डेय व जिला समन्वयक उषा पटेल जी के आयोजन मे सम्पन्न हुआ।