Traditional Belief : पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया हरेली तिहार

Traditional Belief :

Traditional हरेली हमारे छत्तीसगढ़ की ग्राम्य संस्कृति से जुड़ा हुआ एक प्रमुख त्यौहार


Traditional बेमेतरा। जिले में आज खेती-किसानी से जुड़ा हरेली तिहार पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में आज किसानों ने कृषि के काम आने वाले औजार की पूजा की और मवेशियों को प्राकृतिक औषधि गुणों से युक्त गेंहू आटे की लोंदी खिलाई ताकि पशुधन स्वस्थ्य रह सके।

Traditional हरेली के मौके पर हरेली तिहार एवं वन महोत्सव का आयोजन बेमेतरा के शासकीय पं. जवाहर लाल नेहरु पी.जी. कॉलेज मैदान कोबिया में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने खेती किसानी के काम आने वाले नांगर (हल), रापा, कुदारी, गैती की पूजा अर्चना की।

also read : Federation : जो सरकार महंगाई भत्ता नहीं दे सकती वह सरकार निकम्मी है : फेडरेशन

इस अवसर पर उन्होने कहा कि हरेली प्रकृति पूजन का त्यौहार है। हरियाली अमावस्या यानि हरेली हमारे छत्तीसगढ़ की ग्राम्य संस्कृति से जुड़ा हुआ एक प्रमुख त्यौहार है। बरसात के मौसम में रथ यात्रा के बाद हरेली तिहार आता है, सावन माह में इस तिहार के दिन किसान भाई बड़े उत्साव एवं उमंग से कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं।

वहीं दूसरी ओर देखा जाये तो हरेली का आशय प्रकृति यानि वसुंधरा हरी-भरी हो जाती है। सावन महीने में चारो तरफ हरा-हरा ही दिखाई देता है। हरेली पर्व के दिन घर-घर बनाये जाने वाले छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की अपनी अलग ही महत्ता है।

हरेली के दिन बच्चे गेड़ी चढ़ते हैं, छ.ग. की ग्रामीण पृष्ठभूमि में गिल्ली डण्डा, भौंरा, नारियल फेंक, खो-खो, रस्सा खिंच, फूगड़ी, पिट्ठूल आदि खेलों की प्रतिस्पर्धा होती है। यह खेल हमारी पुरातन संस्कृति में रचे बसे हैं। बच्चे हरेली के दिन उमंग से गेड़ी चढ़ते हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा भी छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीज त्यौहारों की बढ़ावा दिया जा रहा है। कलेक्टर ने लोगों से बेमेतरा जिले को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने का आव्हान किया।

वृक्षारोपण के बाद हम यह भी संकल्प लें कि सदैव इनकी रक्षा करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि बंशी लाल पटेल ने कहा कि हरेली तिहार से प्रदेश में त्यौहारों की शुरुआत होती है। भूपेश सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ के तीज-त्यौहार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

हरेली से आशय प्रकृति के हरियर यानि हरा-भरा से है। आज के दिन बच्चों में गेड़ी दौड़ भी होती है। कृषि औजार की पूजा पाठ करते हैं। प्रदेश के कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव  गुरुदयाल सिंह बंजारे एवं बेमेतरा विधायक  आशीष कुमार छाबड़ा के नेतृत्व में बेमेतरा जिले का चहुमुखी विकास हो रहा है।  पटेल ने लोगों को हरेली तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

समरोह में पुलिस अधीक्ष धर्मेन्द्र सिंह छवई, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा श्रीमती लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा श्री युगल किशोर उर्वशा, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव म्हस्के, कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि. निर्मल कुमार सिंह ठाकुर, उप वनमण्डलाधिकारी मोनिका माहेश्वरी, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मंगत राम साहू, सुमन कुमार गोस्वामी, पार्षद साधे लाल बघेल, कुमारी नीतु कोठारी, राजस्व अधिकारी रोशन लाल साहू, जयेश कंवर, राजकुमार मरावी, खेल अधिकारी नागेश्वर तिवारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान निषाद समाज द्वारा जाल से अतिथियों को ढककर खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में छ.ग. राज्य गीत अरपा पैरी के धार…….. से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

गढ़ कलेवा की स्व-सहायता समूह की बहनों नें छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टॉल लगाकर अतिथियों का मुंह मीठा कराया। कॉलेज मैदान में कुर्सी दौड़, नारियल फेंक स्पर्धा, गेड़ी दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं एस पी ने नारियल फेंक कर इस स्पर्धा में शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने किया। अंत में महा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.पी. चंद्रवंशी ने आभार प्रकट किया।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU