TOP 10 News Today 24 December 2022 : भारत जोड़ो यात्रा पहुंची दिल्ली, बंगाल में आज शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, माता वैष्णो देवी के दर्शन अब बिना मास्क नहीं, समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 24 December 2022 : भारत जोड़ो यात्रा पहुंची दिल्ली, बंगाल में आज शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, माता वैष्णो देवी के दर्शन अब बिना मास्क नहीं, समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 24 December 2022 : भारत जोड़ो यात्रा पहुंची दिल्ली, बंगाल में आज शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, माता वैष्णो देवी के दर्शन अब बिना मास्क नहीं, समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे

दिल्ली पहुंची भारत जोड़ो यात्रा,
तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई है। दिल्ली के सात संसदीय क्षेत्रों के अलग-अलग पड़ाव होंगे। इनकी कमान पूर्व स्थानीय सांसदों या उम्मीदवार को सौंपी गई है। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग और समुदाय के लोग और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।(TOP 10 News Today 24 December 2022)

Rashifal 24 December 2022 : कैसा रहेगा आज आपका दिन? क्या कहते हैं आपके सितारे जानिए अपनी राशि स्थिति जानिए

ट्रक खाई में गिरने से 16 जवान हुए थे शहीद, बंगाल में आज शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, 
(TOP 10 News Today 24 December 2022)शुक्रवार को सिक्किम में हुए  दर्दनाक सड़क हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया। सेना का ट्रक खाई में गिरने से 16 जवान शहीद हो गए। दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवानों के लिए आज पश्चिम बंगाल के बागडोगरा हवाई अड्डे पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, आज दोपहर 12.30 से 2 बजे के बीच श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा।

यूक्रेन को रूस ने दी धमकी, कहा- अमेरिकी हथियारों को रूसी मिसाइलें मार गिराएंगी
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को अभी कोई अंत नहीं दिख रहा है। वहीं यूक्रेन को दुनिया के कई देश मानवीय और सैन्य सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। सैन्य मदद के तहत अमेरिका ने रूस के खिलाफ यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम देने का वादा किया है लेकिन यह मदद रूसी राष्ट्रपति को पसंद नहीं आई, पुतिन ने कहा कि अमेरिका का पैट्रियट एयर डिफेंस काफी पुराना है। रूस पैट्रियट सिस्टम को गिरा देगा।(TOP 10 News Today 24 December 2022)

आज से मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच, corona मामलों के बढ़ने पर लिया फैसला
देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों लेकर चिंता काफी बढ़ गई हैं, जिसके मद्देनजर सरकार कोई भी ढिलाई नहीं बरतना चाहती। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कोरोना जांच से गुजरना होगा।

पीएम मोदी आज स्वामीनारायण गुरुकुल के अमृत महोत्सव में होंगे सामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्वामीनारायण गुरुकुल राजकोट संस्थान के 75वें ‘अमृत महोत्सव’ को वीडियो का कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

https://jandhara24.com/news/133520/former-ceo-of-icici-bank-chanda-kochhar-arrested/

सारण जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपी सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सारण जहरीली शराब कांड के सिलसिले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि राज्य पुलिस द्वारा गठित एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक होम्योपैथी कंपाउंडर को पकड़ा, जो जहरीली शराब कांड का कथित तौर पर मास्टरमाइंड था। इस जहरीली शराब कांड में 38 लोगों की जान चली गई थी।

 माता वैष्णो देवी के दर्शन अब बिना मास्क नहीं
देश में बढ़ते कारोना के मामलों और नववर्ष पर माता वैष्णो देवी में भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना के मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड अलर्ट हो गया है। इसके मद्देनजर सभी भक्तों को दर्शन के दौरान एसओपी का पालन करना होगा। बिना मास्क पहने किसी भी श्रद्धालु को दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी।

बैंकिंग क्षेत्र की करिश्माई महिला, अब कानूनी शिकंजे में चंदा कोचर और उसका पति
22 की उम्र में नौकरी शुरू करने वाली कोचर सिर्फ 47 साल की उम्र में उसी कंपनी में सीईओ बन गई थीं। उनके कॅरिअर ने 1990 के दशक में तब उछाल ली जब आईसीआईसीआई ने बैंकिंग क्षेत्र में कदम रखा। अब जांच एजेसियों ने उनके और पति दीपक कोचर के खिलाफ सबूत जुटाने आरंभ कर कर दिए। जांच आगे बढ़ने के साथ यह साफ होता गया कि कोचर ने आईसीआईसीआई बैंक को हजारों करोड़ के नुकसान की कीमत पर अपने पति की कंपनी को लाभ पहुंचाने में मदद दी

भारत के रिचर्ड वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, बाइडन ने विदेश विभाग में शीर्ष राजनयिक पद के लिए किया नामित
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को भारतीय अमेरिकी रिचर्ड आर वर्मा को अमेरिकी विदेश विभाग में शीर्ष राजनयिक पद के लिए नामित किया। व्हाइट हाउस की एक विज्ञप्ति के अनुसार, बाइडन ने वर्मा को विदेश विभाग में प्रबंधन और संसाधन के डिप्टी सेक्रेटरी के रूप में नामित करने की घोषणा की। वर्मा फिलहाल मास्टरकार्ड में मुख्य कानूनी अधिकारी और वैश्विक सार्वजनिक नीति के प्रमुख हैं। वह ओबामा प्रशासन के दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत थे।

अल-जवाहिरी का नया vedio आया सामने
अफगानिस्तान के काबुल में इसी साल अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए आतंकवादी संगठन अल-कायदा के नेता अयमान अल-जवाहिरी का एक वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 35 मिनट के इस वीडियो को अल-कायदा ने शुक्रवार को जारी किया। आतंकवादी संगठन ने दावा किया है कि यह रिकॉर्डिंग अल-जवाहिरी की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU