(Swami Vivekananda ) स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर मनाई गई जन्म जयंती

(Swami Vivekananda )

(Swami Vivekananda ) भाजयुमों सक्ती ने मनाया स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती

(Swami Vivekananda ) सक्ती – भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती नगर मंडल के तत्वाधान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय अखराभाटा में स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर जन्म जयंती मनाई !

(Swami Vivekananda ) इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप अग्रवाल ने कहा की विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा श्रोत थे यदि युवा उनके द्वारा बताये हुए मार्ग पर चले तो कुछ भी कार्य असंभव नहीं है वही भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वामी जी का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था !

उनका वास्तविक नाम नरेंद्र नाथ दत्त था और वे बहुत ही प्रभावशाली व्यक्ति थे तो वही भाजयुमों अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने कहा की आज के इस दिन को युवा मोर्चा युवा दिवस के रूप में मानता है और उनकी बाते जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी !

(Swami Vivekananda ) ये बाते हमारे काम करने के हौसले को और बढ़ाती है हमे संघर्षशील बनाती है वही भाजयुमों के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा के युवाओं के आदर्श थे स्वामी जी और उन्होंने कहा था की उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए’’ युवा मोर्चा इनके बताये हुए मार्गों पर ही चलता है वही भाजपा के अभिषेक बंसल ने भी कहा की युवाओं के लिए जो स्वामी विवेकानंद का मंत्र है वह सदाबहार है- ‘‘जब तक तुम खुद पर भरोसा नहीं कर सकते तब तक खुदा या भगवान पर भरोसा नहीं कर सकते।’’

(Swami Vivekananda )  वही भाजपा के गोविंद देवाँगन ने कहा की कलकत्ता के एक बंगाली कायस्थ परिवार में जन्मे विवेकानन्द आध्यात्मिकता की ओर झुके हुए थे।

वे अपने गुरु रामकृष्ण देव से काफी प्रभावित थे जिनसे उन्होंने सीखा कि सारे जीवों मे स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व हैं; इसलिए मानव जाति अथेअथ जो मनुष्य दूसरे जरूरतमन्दो की मदद करता है या सेवा द्वारा परमात्मा की भी सेवा की जा सकती है !

वही कार्यक्रम में भाजपा के दीपक गुप्ता युवा मोर्चा के मंत्री गोविन्दा निराला चिराग़ अग्रवाल वेद प्रकाश देवाँगन राजीव अग्रवाल सहित और भी कार्यकर्ता उपस्तिथ थे एवम् कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन चिराग़ अग्रवाल ने अपने शब्दों में कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU