Navratri 2022 Date : दो शुभ संयोगों में 26 सितंबर से शुरू हो रहा है नवरात्र, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
Navratri 2022 Date : इन दिनों श्राद्ध पक्ष यानि पितृ पक्ष चल रहा है। आपको बता दें कि यह 10 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर को खत्म होने जा रहा है.
Also read :One Plus जल्द पेश करने जा रहा है अपना नया मॉडल, जानें क्या हैं फीचर्स
Navratri 2022 Date :वहीं अगले दिन यानी 26 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो जाएगी. आपको बता दें कि शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में हो रही है.
ऐसे में इस बार शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर को विजय दशमी पर खत्म होंगे. आपको बता दें कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार एक साल में कुल चार नवरात्र होते हैं।
जी हां और इनमें दो गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि शामिल हैं। हालांकि सभी नवरात्रि में शारदीय और चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है।
आपको बता दें कि नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा हिमालय से पृथ्वी लोक में आती हैं और 9 दिनों तक अपने भक्तों के घरों में विराजमान रहती हैं।
वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार इन नौ दिनों तक मातारानी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उनके दुख हर लेती हैं. वहीं ऐसा माना जाता है
कि नवरात्रि का हर दिन मां के एक खास स्वरूप को समर्पित होता है और हर रूप की अलग महिमा होती है. देवी दुर्गा के नौ रूपों में शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री माता की पूजा की जाती है।
इस बार शारदीय नवरात्रि में दो बेहद शुभ संयोग आ रहे हैं। शुक्ल योग 25 सितंबर को सुबह 09:06 से नवरात्र के पहले दिन यानी 26 सितंबर को सुबह 08:06 बजे तक रहेगा.
जबकि 26 सितंबर 2022 को सुबह 08.06 बजे से ब्रह्म योग बन रहा है जो अगले दिन 27 सितंबर को सुबह 06:44 बजे तक रहेगा.
प्रतिपदा तिथि घटस्थापना शुभ मुहूर्त-
घटस्थापना मुहूर्त सुबह का मुहूर्त – सुबह 6.17 बजे से सुबह 7.55 बजे तक
दोपहर का मुहूर्त – सुबह 11:54 से दोपहर 12:42 बजे तक।
शारदीय नवरात्रि 2022 तिथियां
26 सितंबर (पहला दिन)- मां शैलपुत्री की पूजा
27 सितंबर (दूसरा दिन) – मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
28 सितंबर (तीसरा दिन) – मां चंद्रघंटा की पूजा
29 सितंबर (चौथा दिन) – मां कुष्मांडा की पूजा
30 सितंबर (5वां दिन)- मां स्कंदमाता की पूजा
1 अक्टूबर (छठा दिन) – मां कात्यायनी की पूजा
2 अक्टूबर (सातवां दिन) – मां कालरात्रि की पूजा
3 अक्टूबर (आठवां दिन) – मां महागौरी की पूजा
4 अक्टूबर – (नौवां दिन) – मां सिद्धिदात्री की पूजा
5 अक्टूबर – दशमी तिथि – (उपवास), नवरात्रि, दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी या दशहरा