(Natural calamity) प्राकृतिक आपदा से मृत 11 लोगों के परिजन के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत

(Natural calamity)

(Natural calamity) प्राकृतिक आपदा से मृत 11 लोगों के परिजन के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत

(Natural calamity) धमतरी। प्राकृतिक आपदा से मृत जिले के 11 लोगों के परिजन को कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुरूद के ग्राम चरमुड़िया की जमुना बाई की आग से जलने की वजह से 30 अप्रैल 2022 को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर उनके पति जीतूराम यादव को आरबीसी 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है।

(Natural calamity) स्थानीय बठेना वार्ड के गौतम सिन्हा को आरबीसी 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। दरअसल उनकी माता सुरूज बाई की आग में जलने की वजह से 05 जून 2022 को मृत्यु हो गई। इसी तरह सर्प काटने की वजह से 17 जून 2022 को भखारा तहसील के कमलेश साहू की मृत्यु हो गई, फलस्वरूप उनके पिता माखनलाल को आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है।

वहीं कुरूद के ग्राम अवंरी निवासी मंगलदास बंजारे की भी सर्प काटने से 30 जुलाई 2022 को मृत्यु होने पर उनकी पत्नी बासन बाई को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

(Natural calamity) नगरी के रूपसिंग मरई को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है, क्यांकि उनकी पत्नी कृष्णा बाई की पानी में डूबने की वजह से 09 अगस्त 2022 को मृत्यु हो गई थी। भखारा तहसील के ग्राम बोरझरा के एकेश्वर साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया। दरअसल उनकी पुत्री कुमारी मेहेक साहू की सर्प काटने की वजह से 07 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो गई।

कुरूद के जीजामगांव निवासी गजानंद पटेल की पानी में डूबने से 10 सितम्बर 2022 को मृत्यु होने के फलस्वरूप उनके पुत्र लालचंद पटेल को आर.बी.सी. 6-4 के तहत आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। कुरूद के चोरभट्ठी की केजाबाई की 21 सितम्बर 2022 को मृत्यु होने के मद्देनजर उनके पति कृष्ण राम ध्रुवंशी को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है।

ग्राम अंवरी के हृदयलाल यादव की पानी में डूबने की वजह से 24 अक्टूबर को मृत्यु होने के फलस्वरूप उनकी पत्नी बुधन्तीन बाई यादव को आर.बीसी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया।

(Natural calamity) ग्राम नवागांव की कलाबाई की पानी में डूबने की वजह से तीन अक्टूबर 2022 को मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर उनके पुत्र मुरली राम को को आरबीसी 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।

नगरी तहसील के ग्राम सिहावा की नीराबाई की 29 नवम्बर 2022 को महानदी में डूबने की वजह से मृत्यु हो गई। इसके मद्देनजर उनके पुत्र धर्मेन्द को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU