Lord Shri Ram भगवान श्री राम’ विश्व संस्कृति के अप्रतिम नायक है : गौरीशंकर अग्रवाल

Lord Shri Ram

Lord Shri Ram भगवान श्री ‘राम’ विश्व संस्कृति के अप्रतिम नायक है : गौरीशंकर अग्रवाल

Lord Shri Ram कसडोल ! रामायण में आस्था और विश्वास की पराकाष्ठा है जिसमें पत्थर भी पानी में तैर जाते हैं ।रामसेतु इसका प्रमाण है जो आज भी देखा जा सकता है।पत्थर का पानी में तैर जाना आस्था की पराकाष्ठा है। उक्त उद्गार ग्राम बगबुडा (लवन) में आयोजित अखंड नवधा रामायण के कार्यक्रम में कथा श्रवण करने पहुंचे छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा। अग्रवाल ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि भगवान श्री राम’ विश्व संस्कृति के अप्रतिम नायक है। वे सभी सद्गुणों से युक्त है। वे मानवीय मर्यादाओं के पालक और संवाहक है।

Lord Shri Ram अगर सामाजिक जीवन में देखें तो- राम आदर्श पुत्र, आदर्श भाई, आदर्श मित्र, आदर्श पति, आदर्श शिष्य के रूप में प्रस्तुत किए गए हैं। अर्थात् समस्त आदर्शों के एक मात्र न्यायादर्श ‘राम’ है। गांव बगबुडा (लवन) पहुंचने पर ग्राम के नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सर्वप्रथम  अग्रवाल  ने भगवान रामचंद्र की विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली सुख शांति समृद्धि की कामना की। आज के इस कार्यक्रम में नवयुवक नवधा समिति के अध्यक्ष मनहरण वर्मा उपाध्यक्ष अर्जुन वर्मा सचिव  चेतन विश्वकर्मा वरिष्ठ खीखराम वर्मा केजाऊ विश्वकर्मा, बरत वर्मा, जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि  रामकरण वर्मा, सहसंयोजक सुनाराम वर्मा,रितेंद्र वर्मा, बूथ अध्यक्ष महेंद्र साहू, सनत वर्मा,युगेश वर्मा, वरिष्ठ श्री घूरवा वर्मा, हशु साहू, ओम प्रकाश वर्मा प्रताप वर्मा राजेंद्र पांडे महाराज,  श्याम लाल वर्मा, बिसौहा साहू, कमलनारायण साहू चंदन वर्मा, श्री दयाराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU