India Jodo Padyatra युवा कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए विधायक लालजीत सिंह राठिया

India Jodo Padyatra

अनिता गर्ग

India Jodo Padyatra भारत जोड़ो पदयात्रा

India Jodo Padyatra धरमजयगढ़/ छाल !  छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर पुरे प्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा किया जा रहा है, इसी कड़ी में धरमजयगढ़ विधानसभा में नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर साहू के नेतृत्व में वृन्दावन से बेहरामार तक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा किया गया, सर्वप्रथम वृन्दावन में पूर्व मंत्री स्वर्गीय चनेशराम राठिया  की प्रतिमा में माल्यार्पण व पूजा अर्चना किया गया, इस अवसर में युवाओं का उत्साह बढ़ाने क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक  लालजीत सिंह राठिया भी उपस्थित हुए !

India Jodo Padyatra उन्होंने कहा कि देश में नफरत फैलाने व देश को बांटने की साजिश करने वालों को बेनकाब करने व देश की अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से हमारे नेता राहुल गाँधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा कर रहें हैं और हर दिन उनका कारवां विशाल होते जा रहा है !

India Jodo Padyatra देश के लोग अब भलीभांति समझ चुके हैं कि भाजपा और मोदी सरकार की नीति देश को बाँटने की है, स्थिति आज यह है कि पूरा देश महंगाई, बेरोजगारी, अशांति की मार झेल रहा है, ऐसे में राहुल जी की यह यात्रा लोगों में नई उम्मीद लेकर आयी है, उन्होंने युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित पदाधिकारीयों को बधाई दिया और यात्रा हेतु अपनी शुभकामनायें भी दी !

India Jodo Padyatra सभा को युवा कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेश चौहान व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ के अध्यक्ष रितुराज ठाकुर ने भी सम्बोधित किया, इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य  मालती राठिया, जनपद अध्यक्ष पुनीत राठिया,

उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष  तरुणा साहू,जनपद सदस्य  मीरा खूंटे, जिला बाई राठिया, नीलाम्बर राठिया,  मानमोती राठिया,  शिमला राठिया, राजकुमार राठिया, अनिरुद्ध राठिया, जनक राठिया, दिलीप सारथी, दिनेश बेहरा, प्रेम डनसेना, रामसिंह राठिया, सुजॉय रॉय, संतोष पाण्डेय आदि शामिल हुए, इससे पूर्व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष योगेश चौहान के प्रथम आगमन पर ईश्वर साहू व युवा नेता प्रकाश भगत,

रजनीकांत तिवारी के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, वृन्दावन से यात्रा प्रारम्भ हुआ जहाँ से तरेकेला,कूड़ेकेला बांसाझार होते हुए ग्राम बेहरामार में यात्रा का समापन किया गया इस अवसर पर ताम्रध्वज नायक, नीरज उपाध्याय,सत्पुरष महर्षि,राजेश पटैल !

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU