(Human life) मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक आधारशिला है यज्ञ : रंजना साहू

(Human life)

 (Human life) ग्राम सिवनीखुर्द में पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण में विधायक रंजना साहू शामिल होकर गुरुदेव माता जी का आशीर्वाद लिया और माँ गायत्री से सभी के सुखद जीवन की प्रार्थना

(Human life) धमतरी – यज्ञ हमारी भारतीय संस्कृति का आदि प्रतीक है, हमारे धर्म में जितनी महानता यज्ञ को दी गई है उतनी और किसी को नहीं दी गई है। ग्राम सिवनीखुर्द में आयोजित पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण का आयोजन किया जा रहा है, जहां पर कथावाचक के मुखारविंद से कथा का बखान कर रहे हैं !

 (Human life) इस पावन अवसर पर क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल होकर गुरुदेव माता जी का आशीर्वाद लिया और माँ गायत्री से सभी के सुखद जीवन की प्रार्थना की। गायत्री महायज्ञ में यज्ञ आहुति दिए एवं कथा का रसपान किए, इस अवसर पर विधायक रंजना साहू समस्त श्रोताओं के मध्य कथा रसपान करने के उपरांत कहा कि यज्ञ मानव जीवन को सफल बनाने के लिए एक आधारशिला है, क्योंकि जहां यज्ञ होता है !

वहां संपूर्ण वातावरण, पवित्र और देवमय बन जाता है। यज्ञवेदी में ‘स्वाहा’ कहकर देवताओं को भोजन परोसने से मनुष्य को दुख-दारिद्रय और कष्टों से छुटकारा मिलता है। आचार्य श्रीराम शर्मा जी ने हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा, हम बदलेंगे, युग बदलेगा का सिद्धांत सम्पूर्ण मानव जीवन के लिए समाज को दिए। इस विश्वास के आधार पर आचार्य श्रीराम शर्मा जी की मान्यता थी कि व्यक्ति के आत्म सुधार से ही युग सुधार हो सकेगा।

 (Human life)  विधायक ने आगे कहा कि गायत्री यज्ञ सभी यज्ञों में सबसे शुभ है और यह जो शुद्धिकरण प्रदान करता है, वह हमारे आध्यात्मिक पथ पर आगे बढ़ने में हमारी मदद करता है।

गायत्री देवी वेदों, पंचतत्वों और समस्त सृष्टि की जननी हैं। इस लिए यज्ञ में आहुतियां देकर अपने जीवन को आनंदमय सफल बनाने की बात कही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU