Excercise मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

Excercise

Excercise कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

Excercise  इंसान के पेट, रीढ़ की हड्डी और कूल्हों पर कुछ कोर मसल्स होती हैं और इनकी चलने-फिरने से लेकर रोजाना किए जाने वाले शारीरिक कार्यों में अहम भूमिका होती है। कमजोर कोर मसल्स कई परेशानियों का कारण बन सकती है। ऐसे में इनका मजबूत होना बेहद जरूरी है। अमूमन लोग इनकी मजबूती के लिए जिम जाते हैं, लेकिन आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज करके भी इन्हें मजबूत बना सकते हैं। आइए आज आपको इसके लिए पांच एक्सरसाइज बताते हैं।
Excercise प्लैंक एक्सरसाइज
प्लैंक के लिए सबसे पहले घुटने मोडक़र जमीन पर बैठ जाएं और दोनों कोहनियों को फर्श पर टिकाकर आपस में बांध लें। अब पैरों को फैलाकर पेट के बल लेट जाएं। इस दौरान आपके कंधे और कोहनियां एक सीध में होने चाहिए। कोहनी को कसकर रखें और शरीर का वजन पैरों की उंगुलियों और हथेलियों पर रखें। पांच-छह मिनट इसी स्थिति में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे एक्सरसाइज छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं।
Excercise ब्रिज एक्सरसाइज
सबसे पहले एक्सरसाइज मैट पर सीधे लेट जाएं। इसके बाद अपने पैरों को ऐसे मोड़ें जिससे शरीर का निचला हिस्सा ब्रिज जैसा दिखने लगे। इस दौरान अपने दोनों हाथों को एडिय़ों के करीब लाने की कोशिश करें। अब अपने कूल्हों को धीरे-धीरे एक मिनट तक ऊपर-नीचे करें। यह ब्रिज एक्सरसाइज का एक रेप्स है। ऐसे कम से कम पांच रेप्स करें। आप चाहें तो अपनी सुविधा के लिए सिर के नीचे एक तौलिये को लपेटकर रख सकते हैं।
सुपरमैन एक्सरसाइज
सबसे पहले फर्श पर पेट के बल लेट जाएं। फिर अपने हाथों को आगे की ओर फैलाकर तानें। अब अपने दोनों हाथों और पैरों को तब तक उठाएं जब तक कि आपकी पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां सिकुड़ न जाएं। इस दौरान अपने पेट को फर्श से थोड़ा ऊपर उठाने की कोशिश करें और कुछ सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें।
Excercise लेग रेज एक्सरसाइज
इसके लिए सबसे पहले एक्सरसाइज मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं। इस दौरान दोनों हाथों को सीधा फर्श से चिपका के रखें, जिसमें आपकी हथेली नीचे के तरफ जमीन से जुड़ी रहें। अब सांस को सामान्य रखते हुए दोनों पैरों को ऐसे ऊपर की ओर सीधा करें कि शरीर से 90 डिग्री का कोण बन जाएं। अपने दोनों पैरों को इस स्थिति में 15 से 20 सेकंड रोक कर रखें, फिर पहले वाली स्थिति में आ जाएं।
Excercise माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज
माउंटेन क्लाइंबर के लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठें और फिर अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों पैरों को पीछे की ओर सीधा कर लें। इसके बाद अपने दाएं पैर के घुटने को मोड़ें और इसे अपनी छाती की ओर लाएं।जब आप दाएं पैर को सीधा करें तो अपने बाएं पैर के घुटने को अपनी छाती की ओर लाएं। कुछ मिनट तक ऐसे ही अपने पैरों को चलाते रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU