Dantewada District Administration – 6 ट्रैक्टर जप्त : अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन को लेकर की गई बड़ी कार्यवाही 

Dantewada District Administration

Dantewada District Administrationअवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन पर की गयी कार्यवाही 

Dantewada District Administration दंतेवाड़ा। जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर विनीत नंदनवार के निर्देशानुसार खनिज जांच दल द्वारा जिले के बालूद व मसेनार क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गयी।

https://jandhara24.com/news/153046/most-expensive-fish-in-the-world-only-one-fish-sold-for-more-than-2-crores/

Dantewada District Administration खनिज टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध उत्खनन में अनिल गावडे व अन्य 6 व्यक्ति को अवैध उत्खनन करते हुए सात वाहन जप्त किये है। साथ ही रेत के अवैध परिवहन में संलग्न 6 ट्रैक्टर को जप्त किया गया।

Dantewada District Administration कार्यवाही के दौरान राजकुमार ठाकुर, राजेश भास्कर, भोलेश्वर दीवान, बलराम मरकाम, खेमराज ठाकुर तथा विश्वनाथ कुमार के वाहनों को जब्ती के पश्चात खनिज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
अवैध उत्खनन के कुल 07 वाहनों को एवं अवैध परिवहन के कुल 06 वाहनों को बिना वैद्य अभिवहन पास के चालकों द्वारा खनिजों का उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर खनिज मय वाहनों को जप्त किया गया।

Dantewada : आदिवासी जन जीवन में अहम है महुआ, सांस्कृतिक पहचान के साथ बढ़ रही आमदनी फल व फूल के कई उपयोग 

सभी प्रकरणों में छ०ग० गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 सहपठित खान एवं खनिज विकास तथा विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 (5) के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों/खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि बिना वैद्य अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दंडनीय अपराध है।

Dantewada District Administration अतः अवैध उत्खनन व परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। खनिज अधिकारी चेरपा ने बताया कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क और गंभीर है।

खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर आगे भी कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्यवाही में अश्वनी झाड़ी, खनि निरीक्षक एवं जिला खनिज जांच दल के कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU