Constitution of india भारत के संविधान को कमजोर करना, बीबीसी पर कार्रवाई आवश्यक : शिवराज

Constitution of india

Constitution of india बीबीसी के कृत्य का उद्देश्य भारत के संविधान को कमजोर करना, कार्रवाई आवश्यक : शिवराज

 

Constitution of india भोपाल ! मध्यप्रदेश विधानसभा में आज समाचार जगत की कंपनी बीबीसी के खिलाफ लाए गए निंदा प्रस्ताव के ध्वनिमत से पारित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की बुनियाद संविधान में उल्लेखित सिद्धांतों पर टिकी है और बीबीसी के कृत्य का उद्देश्य भारत के संविधान काे कमजोर करना है।


चौहान ने विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भारत की बुनियाद संविधान में उल्लेखित सिद्धांतों पर टिकी है। इसमें संप्रभुता, प्रजातंत्र, स्वतंत्रता और अन्य कई मूल्य सम्मिलित हैं।

Constitution of india  ब्रिटिश शासन से आजादी के बाद भारत ने इन मूल्यों को और समृद्ध किया है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पूरी दुनिया में उभरा है।

भारत आज कई मुद्दों पर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है और ऐसे में कुछ समूह या कुछ व्यक्ति, वैश्विक स्तर पर भारत की जो प्रसंगिकता बढ़ी है उस से व्यथित मालूम होते हैं। उन्हें तकलीफ और कष्ट है।


उन्होंने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और देश में हलचल पैदा करने के लिए, बीबीसी ने जो किया है उस पर भारत की जांच संस्थाओं और न्यायिक अधिकारिता से पहले ही निर्णय हो चुका है, लेकिन बीबीसी ने स्वयं, को जज के रूप में नियुक्त करते हुए स्वतंत्र प्रेस, न्यायिक व्यवस्था और प्रजातांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार की वैधता पर ही सवाल खड़े कर दिए।


Constitution of india  उन्होंने कहा कि बीबीसी ने इस मामले में सामाजिक, राजनैतिक संवेदनशीलता की घोर अनदेखी की है। डॉक्यूमेंट्री ने मुखौटा खोजी पत्रकारिता का लगा रखा है, जबकि वास्तव में यह भारत की संप्रभुता पर गैरजिम्मेदार और गंभीर हमला है, जिसका उद्देश्य भारत के संविधान को कमजोर करना है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा में आज विधायक शैलेंद्र जैन ने अशासकीय संकल्प प्रस्तुत किया। उसे विधानसभा ने स्वीकार किया है। बीबीसी ने भारत को बदनाम करने का जो प्रयास किया है, उसकी घोर निंदा और उसके खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU