Commonwealth Games : एलेक्स ने राष्ट्रमंडल खेलों में जीता पहला स्वर्ण पदक

Games :

Commonwealth Games : न्यूज़ीलैंड के हेडेन ने जीता दर्शकों का दिल

Commonwealth Games : बर्मिंघम। इंग्लैंड के एलेक्स यी ने शुक्रवार को पुरुष ट्रायथलान जीतकर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक हासिल किया, लेकिन दूसरे स्थान पर रहने वाले न्यूज़ीलैंड के हेडेन वाइल्ड ने अपने एक कृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया।

also read : Margins : हाशिये पर हैं मुंशी प्रेमचन्द और किसान

यी ने न्यूज़ीलैंड के हेडन वाइल्ड को पीछे छोड़कर 50 मिनट 34 सेकंड में जीत हासिल की। वाइल्ड को 10 सेकंड की पेनल्टी का नुकसान उठाना पड़ा। दौड़ में सबसे आगे चल रहे कीवी एथलीट जब तीसरे चरण में थे तब उन्हें पता चला कि उनके ऊपर 10 सेकंड की पेनल्टी लगायी गयी है। वह फिनिश लाइन के करीब पहुंच चुके थे, लेकिन उन्होंने रुककर एलेक्स को अपने आप से आगे निकलने दिया।

आयोजन के अधिकारियों ने बताया कि वाइल्ड पर साइकिल से दौड़ने वाले चरण की ओर बढ़ते हुए जुर्माना लगा। नियमों के अनुसार, एथलीट अपनी बाइक को खड़ा करने से पहले हेलमेट नहीं उतार सकते, लेकिन वाइल्ड ने ऐसा किया जिस वजह से उनपर 10 सेकंड का जुर्माना लगाया गया।

also read : https://jandhara24.com/news/107339/cbse-result-2022-class-12th-class-12th-result-can-be-seen-on-this-website-cbseresults-nic-in/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU