Christmas 2022 : इस क्रिसमस बनाएं स्पेशल लेमन केक

Christmas 2022 : इस क्रिसमस बनाएं स्पेशल लेमन केक

Christmas 2022 : इस क्रिसमस बनाएं स्पेशल लेमन केक

Christmas 2022 : कुछ ही दिन बचे हैं कि क्रिसमस आने वाला है। ऐसे में अगर आप इस बार कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो क्रिसमस स्पेशल लेमन केक बना सकते हैं. आइए बताते हैं क्रिसमस स्पेशल लेमन केक बनाने की विधि।

लेमन केक बनाने के लिए सामग्री-
-300 ग्राम आटा
– 1 कप पिसी चीनी
– नमक की एक चुटकी
– एक कप मक्खन
– तीन चम्मच पिसी चीनी
– दो नींबू का रस
– दो चम्मच बेकिंग पाउडर
– एक चम्मच बेकिंग सोडा
काजू आठ से दस और बादाम आठ से दस
– दूध का एक कप

Christmas 2022 : लेमन केक बनाने की विधि– लेमन केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े प्याले में चीनी पाउडर डालकर उसमें मक्खन डालकर दोनों चीजों को अच्छे से फैट लीजिए. – इसके बाद मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डालकर हल्का फेट लें. ऐसा करने से मिश्रण काफी गाढ़ा हो जाएगा,

England vs Pakistan मुल्तान जीत कर इंग्लैंड ने हासिल कर ली अजेय बढ़त

उस समय इसमें दूध मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें। ताकि यह अच्छे से फेट जाए। सब कुछ अच्छी तरह से फेंटें। ताकि केक का बैटर सॉफ्ट और फ्लफी बन जाए. इसके बाद ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें। अगर आपके पास ओवन नहीं है तो आप कुकर में भी केक बना सकते हैं.

इसके लिए कुकर में नमक डाल दीजिए और गैस धीमी आंच पर रख दीजिए. कुकर के ढक्कन से रबड़ हटा कर कुकर बंद कर दीजिये. केक पैन को मक्खन की सहायता से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें। आप चाहें तो केक को आसानी से निकालने के लिए तवे पर बटर पेपर लगा सकते हैं.

– अब तैयार केक मिश्रण को बेकिंग पैन में पलट दें. इसे ऊपर तक न भरें। करीब एक इंच जगह छोड़ दें। पैन को हल्का सा हिलाएं और मिश्रण को सेट होने दें। – अब केक को प्रीहीट ओवन में पकाने के लिए रख दें. 40 से 45 मिनट बाद टूथपिक डालकर चेक करें।

अगर केक पक गया है तो केक को ओवन से निकाल लें। अगर आप इसे कुकर में पका रहे हैं तो करीब 50 मिनट बाद इसमें टूथपिक डालकर ट्राई करें।

https://jandhara24.com/news/131855/the-brass-lion-also-preys-on-you2022/

अगर केक नहीं पका है तो उसे कुछ मिनट और पकने दें। जब यह पक जाए तो इसे कुकर से निकाल लें और ठंडा होने दें। – इसके बाद केक की आइसिंग बनाने के लिए पिघले हुए मक्खन और पीसी हुई चीनी को अच्छी तरह फेंट लें. इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं।

जब यह क्रीम पूरी तरह से सॉफ्ट होकर तैयार हो जाए तो इसे फ्रिज में रख दें। आधे घंटे बाद इसे निकालकर केक पर लगाएं और मनचाहे तरीके से सजाएं। आपका टेस्टी लेमन केक तैयार है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU