उमेश कुमार डहरिया
(Campaign Nijaat) प्रोजेक्टर के माध्यम से चल रहा अभियान निजात
(Campaign Nijaat) कोरबा। नशा मुक्ति को लेकर चल रहा पुलिस का अभियान धीरे-धीरे सफलता की ओर से बढ़ रहा है। यह समझाया जा रहा है कि नशा कैसे परिवार और समाज को बर्बाद कर रहा है। परिवार और समाज के विकास में कैसे बाधा बन रहा है।
नशे की नशे के दुष्परिणाम समझाने अब डिजिटल तकनीक का सहारा भी लिया जा रहा है। यातायात के एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि इसी कड़ी में पुलिस महकमा प्रोजेक्टर के माध्यम से अभियान लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा है।निजात अभियान से प्रभावित होकर लोग नशे से तौबा कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह नशा मुक्ति के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।
(Campaign Nijaat) शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की ओर निजात अभियान चलाया जा रहा है। नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं।
रिस्दी साप्ताहिक बाजार में प्रोजेक्टर के माध्यम से निजात अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस से एएसआई मनोज राठौर, प्रधान आरक्षक भजेन्द्र केला, आरक्षक अजय राजवाड़े, उमेश भैसना, टिकेश्वर साहू व रामकुमार चंद्रा मौजूद