Breaking News अगले विधानसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को लेकर टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान , देखिये Video

Breaking News

रमेश गुप्ता, अरशद अली

Breaking News अगले विधानसभा चुनाव

Breaking News  भिलाई। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रविवार को भिलाई दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता में भारत जोड़ों यात्रा पर अपनी बात रखी। प्रेसवार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भारत जोड़ो यात्रा पर कहा कि देश के लोगों से सीधे मिलने के लिए राहुल गांधी ने यह यात्रा शुरू की है।

https://jandhara24.com/news/114278/bjp-mission-2023-chhattisgarh-will-embark-on-a-new-pattern-regarding-election-preparations-bjp-know-bjp-initiative-campaign-launched/.

Breaking News  अब तक इस यात्रा से लाखों लोग जुड़ चुके हैं। वास्तव में राहुल गांधी देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं। उनके विरोधी लगातार उन्हें टारगेट करते हैं लेकिन वे कभी विरोध नहीं जताया।

Breaking News  टीएस सिंहदेव ने कहा कि देश में आज महंगाई चरम पर है सिलेंडर के दाम 1100 रुपए से अधिक हो गए। पेट्रोल डीजल के दाम 100 के पार चले गए। इसके बाद भी लोगों को कोई समस्या नहीं है तो यह कहना गलत है। भाजपा इस प्रकार का भ्रम फैला रही है। राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा के दौरान जो कांरवा बन रहा है वह इसका प्रमाण है कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है।

Breaking News  राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि भले ही राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं लेकिन हमारा चेहरा राहुल गांधी होंगे। हालांकि राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश में आज सबसे ज्यादा राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा है लेकिन उन्होंने कभी इसका विरोध नहीं किया। राहुल गांधी लगातार इसी प्रयास में हैं कि पार्टी एकजुट रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी छोड़ने वालों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से साथ रहने वाले एक बार में पार्टी छोड़ दें बुरा लगता है।

Breaking News  टीएस सिंहदेव ने अगले विधानसभा चुनाव में सीएम फेस को लेकर कहा कि प्रदेश का जो मुख्यमंत्री होता है वही सीएम फेस होता है। वर्तमान में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं तो वे ही सीएम का चेहरा भी होंगे। छत्तीसगढ़ में चुनाव के पूर्व कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ मंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक संकल्प लेकर चली थी।

Malhar English Liquor Shop मल्हार अंग्रेजी शराब दुकान में सेंधमारी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोर..

सरकार बनने के बाद सरकार ने कई घोषणाएं पूरी की हैं। किसानों की ऋण माफी, धान का समर्थन मूल्य, बिजली बिल हाफ सहित कई घोषणाएं पूरी की है। वहीं कुछ ऐसी भी मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई हैं। सरकार का प्रयास है कि सभी घोषणाओं को पूरा करें और इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU