BJP Politics : आसानी से जीत का परचम लहरा सके इसलिए कई राज्यों के भाजपा विधायक और मंत्रियों का छत्तीसगढ़ में प्रवास का कार्यक्रम जोरों पर

BJP Politics :

BJP Politics झारखंड के भाजपा विधायक आलोक चौरसिया का कोरिया में 8 दिवसीय प्रवास हुआ पूर्ण

 

BJP Politics प्रवास दौरान विधानसभा क्षेत्र भ्रमण व भाजपा की मजबूत स्थिति को प्रेसवार्ता कर कराया अवगत

 

BJP Politics :

 

BJP Politics कोरिया बैकुंठपुर ! चार राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रदेश भाजपा से लेकर राष्ट्रीय स्तर से जरूरी मिशन सभी प्रदेशों में जारी है। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में आसानी से अपनी जीत का परचम लहरा सके।जिसके लिए कई राज्यों के भाजपा विधायक और मंत्रियों का छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा वार लगातार प्रवास का कार्यक्रम जोरों पर है।

सूत्रों के अनुसार बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 21 अगस्त को 8 दिवसीय प्रवास पर झारखंड से कोरिया जिला पहुंचे विधायक आलोक चौरसिया का 29 अगस्त को उनका प्रवास कार्यक्रम पूर्ण हुआ। प्रवास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की चुनावी चुनौतियां ,भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के दायित्व निर्वहन सहित क्षेत्र भ्रमण से मिले अन्य अनुभवों को प्रेसवार्ता के माध्यम से साझा करते हुए पत्रकारों को बताया की कोरिया जिले में भाजपा की स्थिति काफी मजबूत है।

 

विधानसभा चुनाव नजदीक है एक एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार पूरी मजबूत इच्छाशक्ति के साथ क्षेत्र में अपनी भूमिका पर संकल्पित है।साथ ही चुनौतियों को परास्त करने और कुशलता से सभी कार्य पूरा करने की पूरी दक्षता है कोरिया जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में।

 

आलोक चौरसिया ने प्रवास के दौरान क्षेत्र के समस्त बूथ,शक्तिकेंद्र,सहित सभी मंडलों में सभा आयोजित कर केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ की पूर्व भाजपा सरकार की सभी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाते हुए विधानसभा क्षेत्र के आमजन को भाजपा की सफल नीति और विकास की जनता के बीच भागीदारी को बताया।पत्रकारों से चर्चा के दौरान विधायक आलोक चौरसिया ने कांग्रेस सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, कुशासन बेरोजगारी और क्षेत्र की जनता को विकास से दूर रखने जैसे मुद्दों का होना भी बताया।

 

आलोक चौरसिया ने बताया की भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के लाइन पर चलती है और भाजपा शासित प्रदेशों में आम जन से लेकर सभी लोग खुद को काफी सुरक्षित महसूस करते हैं।उन्होंने बताया की जिस तरह कांग्रेस शासित इस छत्तीसगढ़ राज्य में बहन,बेटियां सुरक्षित नहीं हैं आए दिन खुलेआम हत्या, बलात्कार और हर क्षेत्र में माफिया राज़ का बोलबाला है।उससे सारी जनता त्रस्त है और पूरे जोश और उत्साह से भाजपा की सरकार बनाने के मूड में है।तत्पश्चात झारखंड राज्य से कोरिया जिला 8 दिवसीय प्रवास पर आए विधायक आलोक चौरसिया को भारतीय जनता पार्टी कोरिया के द्वारा साल श्री फल भेंट कर पुष्प मालाओं से स्वागत कर उनके 8 दिनों के प्रवास कार्यक्रम पूर्ण होने की बधाई देते हुए उनके गंतव्य को विदाई दी गई।

संभाग प्रभारी शाहगंज भाजपा विधायक अनंत ओझा के पहले दिन प्रवास पर स्वागत का रहा दौर,,

विधायक आलोक चौरसिया के 8 दिवस प्रवास के अंतिम दिन विदाई व स्वागत कार्यक्रम में झारखंड के शाहगंज भाजपा विधायक अनंत ओझा भी हुए शामिल आपको बता दें की जहां आज आलोक चौरसिया का प्रवास बैकुंठपुर से पूरा हुआ वहीं आज से पुनः उक्त विधायक प्रवास कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।विधायक अनंत ओझा को सरगुजा संभाग अंतर्गत समस्त विधानसभा क्षेत्रों का प्रवास दौरा कार्यक्रम का प्रभारी नियुक्त किया गया है जो आज कोरिया में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराए।दोनो प्रवासी विधायकों का भारतीय जनता पार्टी कोरिया के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और फूल माला अर्पित किया।

 

Surguja Police : विधानसभा चुनाव से पूर्व  सरगुजा पुलिस के द्वारा बड़ी कार्यवाही

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में और पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया जिसमे मंच का संचालन भाजपा जिला महामंत्री विनोद साहू ने किया साथ ही प्रवक्ता विमल गुप्ता,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, लक्ष्मण राजवाड़े, कमलेश यादव, जिला मंत्री बसंत राय, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, जिला कार्यालय प्रभारी भानूपाल, जिला कार्यालय सहप्रभारी लव कुमार रवि एवं मंडल के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की बहने और सभी मोर्चा/प्रकोष्ठ, सोशल मीडिया, आईटी सेल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU