Bijapur breaking news : विशाल जनसमूह के बीच विष्णु देव साय ने संभाली राज्य की बागडोर

Bijapur breaking news

Bijapur breaking news :  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में  विष्णु देव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ

 

Bijapur breaking news :  राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने दिलाई शपथ

 अरूण साव एवं श्री विजय शर्मा ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ

 

 

Bijapur breaking news :  बीजापुर !   प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री  नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री  रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद  जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री  प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री  माणिक साहा विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री द्वय  अरूण साव, विजय शर्मा ने ईश्वर के नाम से पद एवं गोपनीयता की शपथ हिन्दी में ली।

Newly appointed Chief Minister Vishnudev Sai : विष्णुदेव साय बने छत्तीसगढ़ राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री

Bijapur breaking news : राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में  अरूण साव एवं  विजय शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं  भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व सांसद  ओम माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव  अमिताभ जैन ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU