TOP 10 News Today 26 May 2023 : नए संसद भवन पर SC में सुनवाई आज, अफगानिस्तान के बघलान प्रांत की कोयला खदानों में विस्फोट, दम घुटने से 4 मजदूरो की मौत, IPL के क्वालिफायर-2 में आज मुंबई का गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 26 May 2023 : नए संसद भवन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, अफगानिस्तान के बघलान प्रांत की कोयला खदानों में विस्फोट, दम घुटने से 4 मजदूरो की मौत, IPL के क्वालिफायर-2 में आज मुंबई का गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

new parliament building : नए संसद भवन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
TOP 10 News Today 26 May 2023 : नए संसद भवन के उद्घाटन पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई है। याचिका में शीर्ष अदालत से नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने का निर्देश लोकसभा सचिवालय को देने की मांग की गई है। याचिका में कहा है, लोकसभा सचिवालय का बयान और लोकसभा के महासचिव का उद्घाटन समारोह के लिए जारी निमंत्रण भारतीय संविधान का उल्लंघन है।

https://jandhara24.com/news/160469/2000-rupee-note/

पहाड़ों पर बिगड़ा मौसम: दिल्ली में आज बारिश के आसार
TOP 10 News Today 26 May 2023 :पहाड़ों पर आंधी-बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है। आंधी के कारण पेड़ गिरने से जम्मू-कश्मीर में चार और हिमाचल प्रदेश में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने दिल्ली में शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने व हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी।

IPL के क्वालिफायर-2 में आज मुंबई का गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के क्वालिफायर-2 में पहुंच चुकी है। वहां उसका मुकाबला आज गत विजेता गुजरात टाइटंस से होगा। मुंबई की टीम लीग राउंड समाप्त होने के बाद अंक तालिका में चौथे स्थान पर थी। उसे तीसरे स्थान पर रही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम से एलिमिनेटर में खेलना था। मुंबई ने फाइनल में पहुंचने की पहली बाधा पार कर ली और लखनऊ को एलिमिनेटर में हरा दिया।

CM Bhupesh Baghel on Delhi tour today : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली दौरा

Uttar Pradesh : आज से निकायों में शपथ लेंगे नवनिर्वाचित महापौर, अध्यक्ष और पार्षद
सरकार द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक नगर निकायों के निर्वाचित महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों को आज से शपथ दिलाने का काम शुरू होगा । इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, भाजपा के प्रदेश संगठन ने दोनों उप मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में शपथ ग्रहण के मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।

 PM की सुरक्षा की कमान
प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले विशेष सुरक्षा बल की कमान अब भारतीय पुलिस सेवा के अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के अधिकारी के पास होगी। साथ ही जूनियर अधिकारियों को छह साल की प्रारंभिक अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया जाएगा।

पाकिस्तान में कानून खतरे में
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क ने कहा कि पाकिस्तान में हिंसा और गिरफ्तारियों में वृद्धि गंभीर चिंता का विषय है। तुर्क ने जिनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मनमाने कानूनों के तहत की गई गिरफ्तारियां मनमानी हिरासत के बराबर हैं। सैन्य अदालतों में नागरिक मामले अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का उल्लंघन हैं और 9 मई की घटनाओं की तत्काल, पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए।

अफगानिस्तान के बघलान प्रांत की कोयला खदानों में विस्फोट, दम घुटने से 4 मजदूरो की मौत
अफगानिस्तान के बघलान प्रांत की कोयला खदानों में विस्फोट के बाद दम घुटने से चार खदान श्रमिकों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। मीडिया के अनुसार, बघलान में तालिबान खानों के प्रमुख अब्दुल्ला हामिद ने दो घटनाओं की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि 23 मई को अफगानिस्तान के बघलान प्रांत के ताले बरफक और जलगाह जिलों में दो अलग-अलग गैस विस्फोटों में चार कोयला खदान श्रमिकों की मौत हो गई

कल हो सकता है कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार
कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कांग्रेस पार्टी में सहमति बन गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 27 मई यानी शनिवार को कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और कुल 24 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है। इससे पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गुरुवार दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की।

रोफेसर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आंध्र प्रदेश की महिला गिरफ्तार, सामने आया PAK कनेक्शन
सूरत पुलिस ने शहर के एक प्रोफेसर की आत्महत्या के मामले में आंध्र प्रदेश की एक महिला को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार महिला की पहचान जूही शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी महिला जुल्फिकार नाम के शख्स को पाकिस्तान में पैसे भेज रही थी।

CBI के पूर्व विशेष निदेशक रूपक दत्ता होंगे CM ममता के सुरक्षा सलाहकार
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक और सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक रूपक कुमार दत्ता को सीमावर्ती क्षेत्रों सहित सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। गुरुवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU