TOP 10 News Today 24 May 2023 : राष्ट्रपति मुर्मू आज से झारखंड के दौरे पर, जियोमार्ट करेगी 9 हजार छंटनी, UPI लेनदेन नई ऊंचाई पर, भुगतान में गांवों ने शहरों को छोड़ा पीछे, दिल्ली समेत उत्तर भारत में 3 दिन बारिश के आसार….समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 24 May 2023 : राष्ट्रपति मुर्मू आज से झारखंड के दौरे पर, जियोमार्ट करेगी 9 हजार छंटनी, UPI लेनदेन नई ऊंचाई पर, भुगतान में गांवों ने शहरों को छोड़ा पीछे, दिल्ली समेत उत्तर भारत में 3 दिन बारिश के आसार....समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 24 May 2023 : राष्ट्रपति मुर्मू आज से झारखंड के दौरे पर, जियोमार्ट करेगी 9 हजार छंटनी, UPI लेनदेन नई ऊंचाई पर, भुगतान में गांवों ने शहरों को छोड़ा पीछे, दिल्ली समेत उत्तर भारत में 3 दिन बारिश के आसार….समेत सुबह की 10 बड़ी खबरे

pm मोदी और अल्बनीज के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता, जयशंकर-अजीत डोभाल रहे मौजूद
TOP 10 News Today 24 May 2023 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सिडनी में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भी भाग लिया। इससे पहले पीएम मोदी को सिडनी में एडमिरल्टी हाउस में सेरेमोनियल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

https://jandhara24.com/news/160233/anganwadi-recruitment-2023/

राष्ट्रपति मुर्मू आज से झारखंड के 3 दिवसीय दौरे पर
TOP 10 News Today 24 May 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से झारखंड के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगी। इस दौरान वह देवघर के बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर जाएंगी, साथ ही झारखंड उच्च न्यायालय के नए परिसर का उद्घाटन भी करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि वह रांची में आईआईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। इसके अलावा खूंटी में एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी।

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान मुंबई पहुंचे, आज उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात
दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल देशव्यापी दौरे पर हैं। इसी कड़ी में केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार शाम मुंबई पहुंचे। आप नेता यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे।

नए संसद भवन का उद्घाटन…सभी मुख्यमंत्रियों और सांसदों को न्योता
नए संसद भवन के उद्घाटन का न्योता सभी सांसदों और देश के प्रमुख नेताओं को भेजा गया है। इनमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी पूर्व अध्यक्ष व सभापति, राज्यों के मुख्यमंत्री और दोनों सदनों के सांसद शामिल हैं। निमंत्रण पत्र भौतिक और डिजिटल दोनों प्रारूपों में भेजा गया है। इसके अलावा भारत सरकार के सभी मंत्रालयों के सचिवों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

Pandit Ravi Shankar Shukla University : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री शाह बोले- सीमाओं की रक्षा के लिए गांवों की सुरक्षा जरूरी
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा मोदी सरकार की प्राथमिकता है और यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम पर दो दिवसीय कार्यशाला के अवसर पर गृहमंत्री ने सीमावर्ती गांवों में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की रूपरेखा पेश की।

MCD स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव के लिए पुनर्मतदान का फैसला रद्द
हाईकोर्ट ने दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव करने के लिए पुनर्मतदान के मेयर शैली ओबरॉय के फैसले को रद्द कर दिया है। साथ ही मेयर को 24 फरवरी को हुए मतदान के नतीजे तत्काल घोषित करने का निर्देश दिया है।

TOP 10 News Today 24 May 2023 :

JIO मार्ट करेगी 9 हजार छंटनी, 1000 कर्मचारियों को निकाला
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जियोमार्ट ने 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाल दिया है। इसमें से 500 लोग कॉरपोरेट ऑफिस से जुड़े थे। आशंका है कि कंपनी 9,000 कर्मचारियों की छंटनी और करेगी।

दिल्ली समेत उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार
झुलसा देने वाली गर्मी से जूझ रहे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के लोगों के लिए राहत की खबर है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिन यानी 26 मई तक अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

UPI लेनदेन नई ऊंचाई पर, भुगतान में गांवों ने शहरों को छोड़ा पीछे
यूपीआई से लेनदेन 2022-23 में रिकॉर्ड 139 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। 2016 में यूपीआई के जरिये सिर्फ 6,947 करोड़ रुपये का लेनदेन होता था। इस अवधि में संख्या के लिहाज यूपीआई लेनदेन 1.8 करोड़ से बढ़कर 8,375 करोड़ पहुंच गया। खास बात है कि यूपीआई भुगतान में गांवों ने शहरों को पीछे छोड़ दिया।

पाकिस्तान में भूख से मर रहे हैं लोग, उस पर ध्यान दे पड़ोसी मुल्क
पड़ोसी देश पाकिस्तान संकट से जूझ रहा है। लोग भूख से मर रहे हैं। वहां चावल और रसोई गैस की किल्लत है। पाकिस्तान को उस पर ध्यान देना चाहिए। यह बातें मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री जीके रेड्डी ने कही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU