TOP 10 News Today 2 April 2023 : बिहार के सासाराम में बड़ा धमाका, BJP नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या, अमेरिका में फिर विनाशकारी तूफान ने मचाई तबाही….समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 2 April 2023 : बिहार के सासाराम में बड़ा धमाका, BJP नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या, अमेरिका में फिर विनाशकारी तूफान ने मचाई तबाही....समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 2 April 2023 : बिहार के सासाराम में बड़ा धमाका, BJP नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या, अमेरिका में फिर विनाशकारी तूफान ने मचाई तबाही….समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

 

लेट नाईट सासाराम में हुआ धमाका
TOP 10 News Today 2 April 2023 : सासाराम के शेरगंज इलाके में शनिवार देर रात बम अचानक ब्लास्ट कर गया। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इलाके में पुलिस लगातार कैंप कर रही है।

https://jandhara24.com/news/150329/google-banned-chinese-apps/

Bjp नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या
TOP 10 News Today 2 April 2023 : पश्चिम बंगाल के पूरब बर्धमान जिले में शनिवार शाम एक कारोबारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि दुर्गापुर के भाजपा नेता व कारोबारी राजू झा कोलकाता जा रहे थे, जब शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र के अमरा में एक मिठाई की दुकान के बाहर उन पर हमला किया गया।

अमेरिका में फिर विनाशकारी तूफान ने मचाई तबाही
अमेरिका में एक बार फिर विनाशकारी तूफान और बवंडर ने अपना कहर बरपाया है। देश के दक्षिण और मध्य-पश्चिम हिस्सों में शुक्रवार को और शनिवार तड़के आए भयंकर बवंडर से 21 लोगों की मौत हो गई। इतना ही नहीं कई अन्य घायल भी हुए हैं।

सामूहिक दुष्कर्म और हत्याओं के मामले में सभी 26 आरोपी रिहा
गुजरात की एक अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म और एक दर्जन से अधिक लोगों की हत्या के आरोपी सभी 26 लोगों को 20 साल पुराने मामले में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। 2002 के सांप्रदायिक दंगों के दौरान कलोल में अलग-अलग घटनाओं में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया था।

TOP 10 News Today 2 April 2023 : बिहार के सासाराम में बड़ा धमाका, BJP नेता राजू झा की गोली मारकर हत्या, अमेरिका में फिर विनाशकारी तूफान ने मचाई तबाही….समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरे

उद्धव ठाकरे पर विवादित टिप्पणी मामले में केंद्रीय मंत्री राणे रिहा
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को कोर्ट ने बरी कर दिया है। अलीबाग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एस. डब्ल्यू. उगाले ने राणे को बरी किया। केंद्रीय मंत्री राणे के खिलाफ रायगढ़ जिले के महाड में 2021 में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उन्हें उनकी टिप्पणी के लिए रत्नागिरी जिले से गिरफ्तार किया गया था।

TOP 10 News Today 2 April 2023 :

कांग्रेस नेता ने rahul gandhi के नाम किया अपना मकान
दिल्ली कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्षा राजकुमारी गुप्ता ने अपने मकान की जनरल पॉवर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) राहुल गांधी के नाम कर दी है। राजकुमारी ने राहुल गांधी को लोकसभा सदस्यता से अयोग्य ठहराने और बंगला खाली करने के आदेश के बाद यह फैसला लिया है। शनिवार को मुलाकात नहीं होने पर अब वह सोमवार को राहुल से मुलाकात के लिए जाएंगी।

सिद्धू के जेल से आते ही कांग्रेस में घमासान
पीपीसीसी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के जेल से बाहर आते ही पंजाब कांग्रेस में घमासान मचने के आसार हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने जिन्हें दरकिनार कर रखा है उन्होंने सिद्धू के साथ कंधे से कंधा मिला लिया है।

सेनाओ को पट्टे पर जमीन नहीं दे सकेगी सरकार
लाहौर उच्च न्यायालय ने पंजाब की कार्यवाहक सरकार को पट्टे पर पाकिस्तान की सेना को लगभग 45,000 एकड़ जमीन सौंपने से रोक दिया है। पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक, मोहसिन नकवी के नेतृत्व वाली पंजाब की कार्यवाहक सरकार ने कॉर्पोरेट कृषि परियोजना के लिए तीन जिले भक्कर, खुशाब और साहीवाल में 45,267 एकड़ जमीन पाकिस्तानी सेना को पट्टे पर देने की अधिसूचना जारी की।

नकदी की कमी से लड़ रहा चीन
कोरोना नीति के कारण चीन नकदी की तंगी से जूझ रहा है और यही कारण है कि सरकार चिकित्सा लाभों में कटौती कर रही है और सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने की योजना बना रही है, जो बेहद खराब कदम है इससे लोग नाराज हो सकते हैं।

अदाणी के विदेशी सौदों में नियमों के उल्लंघन की जांच
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) अदाणी समूह और विदेश की कम से कम तीन कंपनियों के बीच सौदों में नियमों के उल्लंघन की जांच कर रहा है। ये तीनों कंपनियां अदाणी समूह के संस्थापक गौतम अदाणी के भाई विनोद अदाणी से स्वामित्व के स्तर पर अथवा निवेश या अन्य किसी रूप में जुड़ी हुई हैं।

फूल बेचकर करता था रेकी, फि रखून बहाता था
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ राशिद उर्फ सिपइया ने अपराध की दुनिया में चलता-फिरता बदमाश के नाम से पहचान बना रखी थी। अपने गिरोह के साथियों के साथ पंजाब में चादर और फूल बेचने के धंधे की आड़ में वह वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी करता था। फूल बेचने के बहाने ही पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और बुआ के परिवार के साथ वारदात को अंजाम दिया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU