TOP 10 News Today 18 April 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हिमाचल के 4 दिवसीय दौरे पर, मोदी सरकार के 9 वर्ष…आज से बदलेगा मौसम का मिजाज…समेत 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 18 April 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हिमाचल के 4 दिवसीय दौरे पर, मोदी सरकार के 9 वर्ष...आज से बदलेगा मौसम का मिजाज...समेत 10 बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 18 April 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हिमाचल के 4 दिवसीय दौरे पर, मोदी सरकार के 9 वर्ष…आज से बदलेगा मौसम का मिजाज…समेत 10 बड़ी खबरे

 

आज मौसम का मिजाज, बारिश के आसार, गर्मी से मिल सकती है राहत
TOP 10 News Today 18 April 2023 : उत्तर पश्चिम भारत में आज शाम से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे झुलसा लेने वाली गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान तीन डिग्री तक गिरने के आसार है। बीते एक सप्ताह से सूरज आग बरसा रहा है। इस कारण से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

https://jandhara24.com/news/153636/chhattisgarh-first-woman-agniveer/

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हिमाचल के 4 दिवसीय दौरे पर
TOP 10 News Today 18 April 2023 : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मंगलवार से हिमाचल प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर आएंगी। मंगलवार दोपहर 12:00 बजे शिमला के कल्याणी हेलिपैड पर राष्ट्रपति का हेलिकाप्टर उतरेगा। यहां से उनका काफिला राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास रिट्रीट मशोबरा जाएगा। शाम 6:00 बजे राजभवन शिमला में राष्ट्रपति का अभिनंदन समारोह होगा।

TOP 10 News Today 18 April 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हिमाचल के 4 दिवसीय दौरे पर, मोदी सरकार के 9 वर्ष...आज से बदलेगा मौसम का मिजाज...समेत 10 बड़ी खबरे
TOP 10 News Today 18 April 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हिमाचल के 4 दिवसीय दौरे पर, मोदी सरकार के 9 वर्ष…आज से बदलेगा मौसम का मिजाज…समेत 10 बड़ी खबरे

मोदी सरकार के 9 वर्ष…
मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा देश के सभी संसदीय क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क के जरिए समाज के सभी वर्गों से संपर्क साधेगी। जनसंपर्क अभियान 15 मई से 15 जून तक चलेगा। इस दौरान नए मतदाताओं के साथ केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधने पर ज्यादा जोर रहेगा। सभी संसदीय क्षेत्रों में योजनाओं से लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव से जुड़े कई कार्यक्रम किए जाएंगे।

TOP 10 News Today 18 April 2023 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से हिमाचल के 4 दिवसीय दौरे पर, मोदी सरकार के 9 वर्ष…आज से बदलेगा मौसम का मिजाज…समेत 10 बड़ी खबरे

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के घर के पास चली गोली 
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के आवास के पास एक गोली चलने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस यूएस नेवल ऑब्जर्वेटरी के पास सोमवार सुबह एक गोली चलने की रिपोर्ट की जांच कर रही है। यूएस नेवल ऑब्जर्वेटरी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) और उनके पति डॉग एमहॉफ ( Doug Emhoff) का घर है।

TOP 10 News Today 18 April 2023 :

इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली जा रहे टीएमसी नेता मुकुल रॉय लापता, बेटे ने किया दावा
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय लापता बताए जा रहे हैं। उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने दावा किया कि उनके पिता को सोमवार शाम कोलकाता से दिल्ली की इंडिगो की उड़ान लेनी थी। यह उड़ान रात 9.55 बजे दिल्ली पहुंची, लेकिन रॉय को कोई पता नहीं था।

नेपाल की अन्नपूर्णा चोटी से भारतीय पर्वतारोही लापता,खोज अभियान जारी 
नेपाल स्थित दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची चोटी अन्नपूर्णा पर चढ़ाई के दौरान एक भारतीय पर्वतारोही सोमवार को लापता हो गया। वह कैंप 3 के पास से लापता हुआ। इस अभियान से जुड़े अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। सेवन समिट ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने हिमालयन टाइम्स को बताया कि राजस्थान के किशनगढ़ के अनुराग मालू (34) कैंप 3 से उतरते समय लगभग 6,000 मीटर नीचे गिरने के बाद लापता हो गए।

पहली बार भारत तक ऐसे पहुंची जिगाना
गैंगस्टरों की पहली पसंद बन चुकी तुर्किये निर्मित जिगाना पिस्टल को भारत में सबसे पहले बुलंदशहर के खुर्जा के दो भाई व दिल्ली के जाफराबाद का निवासी सलीम अहमद लेकर आए थे। ये देश के नामी अवैध हथियार तस्कर हैं। जब ये पिस्टल गैंगस्टरों के पास जाने लगी, तो वह उनकी पहली पसंद बनने लगी। इन्होंने इस पिस्टल को देश में कई माफिया डॉन, गैंगस्टरों व व्यवसायियों को सप्लाई किया। ये अब तक करोड़ों रुपये के हथियार देश में सप्लाई कर चुके हैं।

अलीगढ़ डीआईजी जांच में खुले अरुण मौर्या के कई राज
पूर्वी यूपी के कुख्यात अपराधी अतीक-अशरफ की हत्या में शामिल कासगंज के अरुण मौर्या का अपराधिक रिकार्ड अलीगढ़ रेंज पुलिस द्वारा खंगाला गया है। इसमें अभी तक उजागर हुआ है कि मूल रूप से कासगंज के अरुण का जन्म हरियाणा के पानीपत में हुआ और वहीं वह अपराध में आया है और उस पर आर्म्स एक्ट व हमले के दो मुकदमे दर्ज हैं।

भाजपा पर कसा  तंज उद्धव ठाकरे ने 
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को मुंबई में कांग्रेस नेताओं से बैठक की। बैठक के बाद ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने 25-30 साल तक भाजपा से संबंध बनाए रखा, लेकिन उन्हें समझ नहीं आया कि कौन दोस्त है और कौन विरोधी। देश में लोकतंत्र की लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU