TOP 10 News Today 13 May 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, लिंडा याकरिनो होंगी ट्विटर की नई CEO, मस्क ने किया एलान, UP निकाय में किसके सिर सजेगा ताज, परिणिति -राघव की सगाई आज…समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 13 May 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, लिंडा याकरिनो होंगी ट्विटर की नई CEO, मस्क ने किया एलान, UP निकाय में किसके सिर सजेगा ताज, परिणिति -राघव की सगाई आज...समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे

TOP 10 News Today 13 May 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, लिंडा याकरिनो होंगी ट्विटर की नई CEO, मस्क ने किया एलान, UP निकाय में किसके सिर सजेगा ताज, परिणिति -राघव की सगाई आज…समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे

कर्नाटक का सरताज कौन, नतीजे आज

TOP 10 News Today 13 May 2023 : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सुबह आठ बजे वोटों की काउंटिंग शुरू होगी। पहले डाक मत-पत्रों को गिना जाएगा। इसके बाद ईवीएम मतों की गिनती होगी। वहीं गिनती शुरू होने के कुछ मिनट बाद शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

https://jandhara24.com/news/158675/karnataka-election-result-tomorrow/

UP निकाय चुनाव का फैसला आज
TOP 10 News Today 13 May 2023 : शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना प्रदेश भर में आज की जाएगी।

लिंडा याकरिनो होंगी ट्विटर की नई ceo, मस्क ने किया एलान

अब सोशल मीडिया मंच ट्विटर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंडा याकरिनो होंगी। एलन मस्क ने शुक्रवार को इसका एलान किया। बता दें कि लिंडा वर्तमान में एनबीसी यूनिवर्सल में विज्ञापन विभाग की प्रमुख हैं। वह छह हफ्ते में कंपनी ट्विटर जॉइन कर लेंगी।

Rashifal Today 13 May 2023 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…पढ़िए दैनिक राशिफल

परिणिति -राघव की सगाई आज

लंबे समय से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के अफेयर की सुर्खियां बनी हुईं हैं। आज दोनों की इंगेजमेंट होने वाली है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

TOP 10 News Today 13 May 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, लिंडा याकरिनो होंगी ट्विटर की नई CEO, मस्क ने किया एलान, UP निकाय में किसके सिर सजेगा ताज, परिणिति -राघव की सगाई आज...समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे
TOP 10 News Today 13 May 2023 : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आज, लिंडा याकरिनो होंगी ट्विटर की नई CEO, मस्क ने किया एलान, UP निकाय में किसके सिर सजेगा ताज, परिणिति -राघव की सगाई आज…समेत देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरे

 

गिरफ्तारी के बाद लाहौर पहुंचे इमरान खान का स्वागत

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान दो दिन की नजरबंदी के बाद शनिवार तड़के लाहौर के जमान पार्क स्थित अपने आवास पर पहुंचे। पीटीआई समर्थकों ने इस्लामाबाद से लाहौर आते समय रास्ते में उनका स्वागत किया गया।

 जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम में आए बदलाव के बाद शुक्रवार को पारा बढ़कर 42 डिग्री को पार कर गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं साल 2018 के बाद 12 मई दूसरी बार पारा 42 डिग्री के पार गया है।

दक्षिण एशिया में 63 फीसदी बच्चे समय से पहले जन्मे

विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ की संयुक्त रिपोर्ट सामने आने के बाद अब मेडिकल जर्नल लैंसेट ने भी समय पूर्व बच्चों के जन्म को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, दुनिया के 63 फीसदी गर्भावस्था की कम अवधि वाले मामले दक्षिण एशिया में है। भारत और उसके आसपास के देशों में ऐसे मामले सबसे अधिक हैं।

जल्द जारी होगी पूरक परीक्षा की तारीख

सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में दसवीं में 1,34,774 व 12वीं में 1,25,705 छात्र पास नहीं हुए हैं। इस वर्ष 10वीं में 6.22 प्रतिशत व बारहवीं में 7.57 प्रतिशत छात्र मुख्य परीक्षा में असफल रहे हैं।

RBI का आदेश, हर जिले में शीर्ष 100 जमाकर्ताओं को खोजकर बैंक देंगे पैसा

बैंकों में बिना दावे वाली पड़ी अरबों रुपये की रकम के मालिकों को खोजने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) अब 100 दिन का अभियान चलाएगा। इस अभियान को 100 डेज-100 पेज नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत हर बैंक 100 दिनों के अंदर देश के हर जिले में शीर्ष 100 बिना दावे वाले जमाकर्ताओं को खोजेगा और उसका भुगतान करेगा।

 उदार लोकतंत्र जरूरी

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन अक्सर आर्थिक जगत से जुड़ी सलाह देते नजर आते हैं। इस बार उन्होंने शुक्रवार को कहा कि भारत की वृद्धि का मार्ग इसकी भीतरी ताकत के भरपूर इस्तेमाल और सहिष्णुता एवं सबका सम्मान की ऐतिहासिक संस्कृति के दम पर खुद को वैश्विक आपूर्ति शृंखला के लिए अहम बनाने में निहित है।

पाकिस्तान ने देर रात रिहा किये 198 भारतीय मछुआरे

पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार रात अटारी-वाघा सीमा पर 198 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया, जिन्हें समुद्री अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के आरोप में पकड़ा गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU