आज का राशिफल : रविवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल

मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा निवेश करने से बचें। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

वृषभ (Taurus): मानसिक शांति का अनुभव होगा। अटके हुए काम आज गति पकड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को मुनाफा होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।

मिथुन (Gemini): आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। सोच-समझकर ही धन का लेन-देन करें। शाम को दोस्तों के साथ मिलने से तनाव कम होगा।

कर्क (Cancer): सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। नए विचारों पर काम करने के लिए समय अच्छा है। सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह (Leo): रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। करियर को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

कन्या (Viray/Virgo): आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर मन थोड़ा परेशान हो सकता है, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। पैसों के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

तुला (Libra): पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आप प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहने वाला है।

वृश्चिक (Scorpio): आज आपको अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। खानपान पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। फिजूलखर्ची से बचने का प्रयास करें।

धनु (Sagittarius): विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सफलता लेकर आ सकता है। मेहनत का सही परिणाम मिलेगा। प्रेम जीवन में नयापन आएगा। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक चिंताएं दूर होंगी।

मकर (Capricorn): कामकाज के सिलसिले में आज यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

कुंभ (Aquarius): आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे।

मीन (Pisces): आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपके काम बनते जाएंगे। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। धैर्य से काम लें, सफलता निश्चित मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *