Tilda News : महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन की विवशता सरकार के लिए शर्म की बात -ठाकुर राम

Tilda News : महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन की विवशता सरकार के लिए शर्म की बात -ठाकुर राम

Tilda News : महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन की विवशता सरकार के लिए शर्म की बात -ठाकुर राम

धरना स्थल पहुँच किया समर्थन

Tilda News : तिल्दा – केन्द्र के समान 34 % महंगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान के अनुसार गृहभाड़ा भत्ता की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले 85 से 88 कर्मचारी संगठनों के शासकीय कर्मी 25 जुलाई से 29 जुलाई तक निश्चितकालीन आंदोलन पर हैं ।

Also read  :Bijapur News : लगातार तीसरे दिन भी जारी आंदोलन फेडरेशन ने संगठन का किया विस्तार महिला शक्ति बने उपाघ्यक्ष वा सहसचिव 29 को होगा जंगी प्रर्दशन

आंदोलन के तृतीय दिवस पर भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक ,छ ग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज तिल्दा के राजप्रधान ठाकुर राम वर्मा आंदोलनकारी अधिकारी कर्मचारियों को समर्थन देने धरना स्थल जनपद पंचायत परिसर पँहुचे

,उन्होंने आंदोलित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुबंध के अनुसार केन्द्र के कर्मियों के लिए देय महंगाई भत्ता का अनुकरण करते हुए राज्य के कर्मचारियों को भी समान भत्ता देय होगा।उल्लेखनीय है

कि केन्द्र वर्तमान में 34 प्रतिशत भत्ता दे रही है जिसके परिपालन में कई राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों को केंद्र के समान भत्ता दे रही हैं परंतु बड़ी विडंबना है कि छत्तीसगढ़ की बहरी भूपेश सरकार अपने कर्मचारियों को समान भत्ता देने 3 साल से बजट का रोना रो रही है

इससे सरकार की संवेदनहीनता स्पष्ट परिलक्षित हो रही है ,उन्होंने जोश से लवरेज आगे कहा कि महंगाई भत्ता व गृहभाड़ा भत्ता कर्मचारियों के मूल नैतिक अधिकारों में शुमार है जिसके लिए उन्हें सड़क पर उतरना पड़े ये सत्तासीन सरकार के लिए शर्म की बात है ,कर्मचारी काफी आहत व व्यथित हैं

Also read  :https://jandhara24.com/news/108148/in-the-district-naxalites-put-up-a-large-number-of-banners/

वर्मा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनसेवा का दम्भ भरकर सदन के सदस्य के रूप में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को वेतन भत्ते आखिर क्यों ?

Tilda News : महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन की विवशता सरकार के लिए शर्म की बात -ठाकुर राम
Tilda News : महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन की विवशता सरकार के लिए शर्म की बात -ठाकुर राम

मानसून सत्र में 26 जुलाई को सदन के सदस्यों ,विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,संसदीय सचिव ,मंत्रियों , राज्यमंत्रियों,मुख्यमंत्री के वेतन में बेतहाशा वृद्धि का प्रस्ताव, बिना बहस के ध्वनिमत से पारित होना व कर्मचारियों की

जायज मांगों से सरकारी खजाने में व्ययभार बढ़ने का हवाला देकर अनसुनी करना, सरकार की दोगली नीति का परिचयाक है ,उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को शत-प्रतिशत उचित बताते हुए शीघ्र पूर्ण करने की मांग सरकार से की है।

Tilda News : महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन की विवशता सरकार के लिए शर्म की बात -ठाकुर राम
Tilda News : महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन की विवशता सरकार के लिए शर्म की बात -ठाकुर राम

आंदोलन मंच को ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष मिथलेश साहू,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ तिल्दा तहसील शाखा अध्यक्ष अभिमन्यु वर्मा,छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, व्याख्याता रुद्र कुमार वर्मा,आर सी वर्मा, प्रधानपाठक

आशाराम वर्मा,सचिव कैलाश बघेल ,पूर्व संयोजक दौलत धुरंधर,शिक्षक संघ अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,पेंशनर संघ अध्यक्ष बी के नायक, आर के वर्मा, सचिव संघ अध्यक्ष शिव कुमार,प्राचार्यगण राजेश चन्दानी,बी साहू,सुभाष शर्मा,अरविंद तिर्की जी भागीरथी पानसे, विष्णु वर्मा ,सुशील कोसले आदि ने भी संबोधित किया ।

Tilda News : महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन की विवशता सरकार के लिए शर्म की बात -ठाकुर राम
Tilda News : महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन की विवशता सरकार के लिए शर्म की बात -ठाकुर राम

आंदोलन में विशेष रूप से व्याख्याता खूबचन्द कश्यप, प्रधानपाठक तुला राम वर्मा,शिवरतन ढीढी, व्यंकटेश्वर वर्मा,सविता चंद्राकर, विष्णु वर्मा,चन्द्रकला वर्मा, किरन वर्मा,सुशील कोसले,टी पी नायक राजकुमार श्रेय, रमेश वर्मा सहित विभिन्न संगठनों के सैंकड़ों अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Tilda News : महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन की विवशता सरकार के लिए शर्म की बात -ठाकुर राम
Tilda News : महंगाई भत्ते के लिए आंदोलन की विवशता सरकार के लिए शर्म की बात -ठाकुर राम

29 जुलाई तक मांगें पूर्ण न होने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाने संकल्प लिया गया।
आंदोलन मंच का प्रभावी संचालन अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा एवं दौलत धुरंधर ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU