Shri Amarnath Yatra : श्री अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था पवित्र गुफा के लिये रवाना

Shri Amarnath Yatra :

Shri Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

 

Shri Amarnath Yatra : श्रीनगर !    जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को श्री अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था पवित्र गुफा के लिये रवाना हुआ।


Shri Amarnath Yatra : इस जत्थे में 4029 तीर्थयात्री शामिल हैं, जो 200 वाहनों से भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम और उत्तर कश्मीर के बालटाल के मार्गों से पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंचेंगे।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 2179 तीर्थयात्रियों में से 1670 पुरुष, 332 महिलाएं, दो बच्चे, 144 साधु और 31 साध्वियां शामिल हैं जो 96 वाहनों से पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए। इस बीच, बालटाल में 1850 तीर्थयात्रियों में से 1264 पुरुष, 448 महिलाएं, 19 बच्चे, 87 साधु और 31 साध्वियां शामिल हैं।

 

Women Empowerment : विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में होगी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका


तीर्थयात्री ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ का नारा लगाते हुए सुरक्षाकर्मियों के काफिले के साथ बेस कैंप से रवाना हुए। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को यहां से रवाना किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU