Teeth को अगर सफेद मोती जैसे चमकाना है तो करें ये 5 घरेलू नुस्खे

Teeth को अगर सफेद मोती जैसे चमकाना है तो करें ये 5 घरेलू नुस्खे

चेहरा चाहे कितना भी खूबसूरत क्यों न हो, लेकिन अगर मुंह खोलते ही दां पीले नजर आए तो सुंदरता ऐसे की ऐसे ही रह जाती है। दांतों का पीलापन और गंदगी स्वास्थ्य के लिए भी कई तरह से नुकसानदायक हो सकती है। आप जिस भी चीज का सेवन करते हैं, वह मुंह के जरिए ही पेट के अंदर जाती है। ऐसे में गंदे दांतों के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मुंह से बदबू आना, मसूड़ों में खून निकलना, दांतों में कैविटी होना यह सब दांतों के खराब होने के संकेत हैं। आप इन घरेलु नुस्खों के जरिए भी दांत साफ कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में…

नीम का पाउडर

Teeth का पीलापन दूर करने के लिए आप नीम का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम के पाउडर के साथ आप दांतों को साफ करें। इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों में से बैक्टीरिया दूर करने में भी सहायता करते हैं। आप नीम की दातुन भी दांतों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा

आप Teeth का पीलापन दूर करने के लिए बेकिंग सोडा इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दांतों पर ब्लीच की तरह काम करते हैं। बेकिंग सोडा में आप थोड़ा सा पानी मिलाएं। फिर इससे एक पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को 3-4 मिनट के लिए दांतों पर लगाएं। इसके बाद टूथपेस्ट के साथ दांतों का साफ कर लें।

यह भी पढ़े –खाली पेट सुबह एक चम्मच खाएं honey, बॉडी को मिलेंगे ला जवाब फायदे, जाने

नींबू के छिलके

आप नींबू के छिलकों के साथ भी Teeth साफ कर सकते हैं। नींबू के छिलके दांतों पर रगड़ने से आपको दांत चमकने लग जाएंगे । सफेद दांतों के लिए यह नींबू का छिलका बहुत ही फायदेमंद होता है।

Also Read – क्या आप भी Back Pain से हैं परेशान, तो आपके लिए हैं यह खबर फायदेमंद

सरसों का तेल

आप सरसों का तेल भी दांतों को सफेद करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 1/2 चम्मच नमक में आप 2-3 बूंदें सरसों के तेल की मिलाएं। फिर दोनों चीजों से एक पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट से दांत साफ करें और थोड़ी देर के बाद धो लें। इस पेस्ट से आपके दांत चमक जाएंगे।

स्ट्रॉबेरी

आप दांतों को नैचुरल तरीके से साफ करने के लिए स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप एक बर्तन में स्ट्रॉबेरी कूट लें। फिर इसे दांतों पर 5-6 मिनट के लिए लगाएं। इसका आपके मुंह में स्वाद भी गंदा नहीं आएगा और दांत भी साफ हो जाएंगे। यह आपके मुंह की बदबू दूर करने में भी मदद करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU