You are currently viewing Alert वन विभाग का अलर्ट, 24 हाथियों ने मचाई तबाही
Alert वन विभाग का अलर्ट, 24 हाथियों ने मचाई तबाही

Alert वन विभाग का अलर्ट, 24 हाथियों ने मचाई तबाही

Alert सियादेवी मार्ग बंद,कलेक्ट्रेट परिसर आसपास पहुचा दल

Alert बालोद। Alert छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार रात को हाथियों का उत्पात देखने को मिला। वन विभाग के अलर्ट के बाद लोग तो अलर्ट हो गए लेकिन हाथियों ने मकानों व फसलों को नुकसान पहुंचाया।

Alert रविवार की रात हाथियों ने बालोद वन परिक्षेत्र के तालगांव परिसर में तबाही मचाई। वन विभाग के ताजा अपड़ेट के अनुसार हाथियों का यह दल जिला कलेक्टोरेट से महज 2 किमी की दूरी पर मौजूद है और किसी भी समय बड़ी घटना की संभावना जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बालोद में बीते दो दिनों से हाथियों का खतरा बना हुआ है। यहां के बालोद वन परिक्षेत्र में लगभग 23 से 24 हाथी घूम रहे हैं। दो दिन तो किसी प्रकार के नुकसान की बात सामने नहीं आई लेकिन रविवार को हाथियों ने फसलों को चौपट किया और एक गरीब का घर तोड़ दिया। हाथियों ने तालगॉव के रहने वाले राधेलाल का कच्चा मकान तोड़ दिया। वहीं आसपास के खेतों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।

हाथियों की दहशत के कारण सियादेवी मार्ग को भी ब्लॉक कर दिया गया है। सियादेवी मंदिर जाने वाले मार्ग के आसपास ही हाथियों ने अपना डेरा डाला है। वन विभाग की टीम भी लगातार निगरानी कर रही है। वन विभाग ने पहले ही तालगांव, आदमाबाद विश्राम गृह, संयुक्त जिला कार्यालय, रक्षित आरक्षी केंद्र , झलमला, सिवनी, देऊरतराई, सेमरकोना, अंधियाटोला, देवारभाट व गस्तीटोला गांव के लोगों को अलर्ट किया हुआ है।

also read : Rescue Of Children रायपुर : मोबाइल के नशे से बच्चों का बचाव, चुनौतियां और समाधान

बालोद के डीएफओ ने बताया कि सोमवार तडक़े 4:30 बजे का लोकेशन मिला है जिससे पता चला है कि हाथियों का दल कलेक्टोरेट से महज डेढ से दो किमी की दूरी पर है। इसके कारण शहरी क्षेत्र में हाथियों का खतरा पैदा हो गया है। यदि हाथियों का दल शहर में प्रवेश करता है परेशानी वाली बातें हो सकती है। फिलहाल वन विभाग की टीम लगातार नजर रखे हुए है।

also read : https://jandhara24.com/news/105973/world-population-day-2022-this-day-is-celebrated-to-make-aware-about-the-increasing-population/

 

Leave a Reply