Surprise कलेक्टर ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, कहा – स्कूली बच्चों को कक्षाओं में करवाएं बोर्ड वर्क

Surprise

Surprise बच्चों को अंग्रेजी की समझ विकसित हो

 

Surprise जगदलपुरSurprise कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चों को कक्षाओं में बोर्ड वर्क अधिक से अधिक करवाएं। साथ ही अंग्रेजी की पढ़ाई करवाते समय शिक्षक अलग-अलग शब्दों की जानकारी देने साथ ही उसके भावार्थ को भी समझाएं, जिससे बच्चों को अंग्रेजी की समझ विकसित हो।

उक्त निर्देश कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। ज्ञात हो कि लगातार बारिश के बीच कलेक्टर आज स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचेे।

कलेक्टर  कुमार ने प्राथमिक शाला, उच्च प्राथमिक शाला कुदालगांव तथा बोरपदर प्राथमिक शाला व हाई स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया।

Surprise निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों से उनके कक्षा से सम्बधित हिंदी, अंग्रेजी के पाठ्यपुस्तक का अध्ययन करवाया जिसमें कुछ बच्चों ने झीझक के साथ अध्ययन किया और कलेक्टर के सवालों का जवाब दिया।

इस पर कलेक्टर ने अंग्रेजी के शिक्षक को बच्चों को अंग्रेजी विषय के प्रति रूचि बढ़ाने की आवश्यकता बताई। बोरपदर प्राथमिक शाला में कलेक्टर  कुमार ने ज्यामितीय आकार के पूछे गए सवाल पर एक छात्रा ने तत्परता से जवाब दिया जिस पर खुश होकर कलेक्टर ने पुरस्कार स्वरूप अपना कलम उसे दिया।

Surprise कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही कुदालगांव स्कूल निरीक्षण के दौरान स्कूल में शिक्षकों की अनुपस्थित पाए जाने पर सम्बंधितों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

also read : 2022 (Road) संसदीय सचिव ने किया पलारी विकासखंड के सुंद्रावन में रोड कांक्रीटीकरण की भूमिपूजन

कुदालगांव स्कूल निरीक्षण के दौरान ग्राम सरपंच उपस्थित थे तो कलेक्टर ने सरपंच को ग्रामसभा में बैठक लेकर स्कूल की व्यवस्था में सुधार करवाने के संबंध में चर्चा करने कहा। निरीक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, डीएमसी अखिलेश मिश्रा भी उपस्थित थे।

also read : https://jandhara24.com/news/105973/world-population-day-2022-this-day-is-celebrated-to-make-aware-about-the-increasing-population/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU