Strike : कर्मचारी अधिकारियों में कॉफी रोष, 25 से 29 जुलाई तक 05 दिवसीय हड़ताल , महारैली

Strike :

Strike : छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला गरियाबंद ने किया समीक्षा बैठक

strike : गरियाबंद। छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला संयोजक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कर्मचारी हित में लंबित मांगों को आज तक पूर्ण नही किये जाने के कारण कर्मचारी अधिकारियों में कॉफी रोष व्याप्त है।

लगातार राज्य सरकार को विभिन्न आदोंलनो एवं माध्यमों से मंहगाई भत्ता केन्द्र के समान करने व अन्य मांगो को पूर्ण करने हेतु लगातार निवेदन किया जाता रहा है।

लेकिन राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों अधिकारियों के हित में किसी भी प्रकार का फैसला नहीं लिए जाने से कर्मचारी अधिकारी पुनः आंदोलन की राह पर अग्रसर है आंदोलन के द्वितीय चरण में जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय में महारैली के साथ 29 जून को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया, लेकिन आंदोलन के लगभग 1 माह व्यतीत होने उपरांत भी जायज मांगो को राज्य शासन द्वारा सज्ञान मे नही लिया जाना कर्मचारियों के साथ अन्याय है जिससे व्यथित कर्मचारि अधिकारी आंदोलन के तीसरे चरण मे 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक 05 दिवसीय आंदोलन हेतु बाध्य है !

strike : अपनी आवाज को बुलंद करने व उक्त आदोंलन मे शत प्रतिशत उपस्थितिं के संबंध में जिला मुख्यालय मे बैठक आयोजित किया गया। उक्त आंदोलन मे 04 दिवस ब्लॉक मे हड़ताल पश्चात् 05 दिन जिला मुख्यालय मे महारैली निकालने का निर्णय लिया गया, 05 दिवसीय हड़ताल, आंदोलन की तैयारियों का समीक्षा हेतु प्रांतीय टीम के सदस्य मनीष सिंह ठाकुर एवं सत्येंद्र देवांगन जिला मुख्यालय गरियाबंद प्रवास पर रहें।

strike : समीक्षा बैठक में जिला गरियाबंद के विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख एवं सदस्यगण ने भारी संख्या में उपस्थित होकर आगामी 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 05 दिवसीय हड़ताल व महारैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राज्य शासन से मांगो को पूर्ण करने हेतु दबाव बनाये जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शत प्रतिशत उपस्थिति से संघटन मे शक्ति का अहसास राज्य शासन को कराने का संकल्प लिया गया|

also read :Sexual Abuse रायपुर : बच्चों को लैंगिक शोषण से बचाने मददगार बनें-चुप्पी तोड़ें

strike : आंदोलन को सफल बनाने व जिला संघठन को मजबूती प्रदान करने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में में प्रमुख रूप से संघटन के  बसंत त्रिवेदी महासचिव छ.ग.कर्म.अधि.फेडरेशन, मिश्रीलाल तारक उपसयोंजक छ.ग.कर्म.अधि.फेडरेशन, एन.के.वर्मा जिला अध्यक्ष छ.ग. शिक्षक संघ, श्री लखन लाल साहू, अध्यक्ष छ.ग.तृ.कर्म.संघ जिला गरियाबंद, रोहित तिवारी लिपिक संघ प्रांतीय संघठन गरियाबंद, भगवान चंद्राकर सन्तोष साहू अभियंता संघ मनोज खरे पटवारी संघ जितेंद्र यदु वाहन चालक संघ दीपेश साहू कृषिविभाग ,

लोकेश सोनवानी कर्मचारी कांग्रेस यशवन्त कुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष फिंगेश्वर, मुकेश शर्मा ब्लॉक संयोजक मैनपुर एम आर खान संयोजक छुरा डोरेश मेहरा उमाशंकर साहू, पशु चिकित्सा चन्द्रहास श्रीवास, अनियमित कर्मचारी संघ, बजारे मैडम महिला एवं बाल विकास ,

युगल किशोर साहू, सोमनाथ पराणा कुबेर मेश्राम संयुक्त शिक्षक संघ , शशि कांत निकेटकरी, टिकेश्वर नागेश, के साथ साथ विभिन्न संघठनों के पदाधिकारी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित थे।

also read: https://jandhara24.com/news/106439/former-ipl-chairman-lalit-modi-and-sushmita-sen-got-married-by-tweeting-good-news/#

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU